कनाडा वापस जाने के लिए भारत ने जस्टिन ट्रूडो को ऑफर किया प्लेन

जी-20 समिट में हिस्सा लेने आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को वापस कनाडा जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल जिस एयरक्राफ्ट से ट्रूडो वापस जा रहे थे उसमे तकनीकी खराबी आने की वजह से दो दिन से वह भारत में ही हैं और वापस नहीं जा सके हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री के एयरक्राफ्ट में आई खराबी को सही करने में भारत ने अपनी मदद मुहैया कराई है। एयर इंडिया वन की ओर से डस्टिन ट्रूडो के प्रतिनिधिमंडल को सेवाएं मुहैया कराई गई हैं। लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल ने एयर इंडिया के विमान से वापस जाने की बजाए दूसरे बैकअप विमान के कनाडा से आने का इंतजार कर रहे हैं।

Justin Trudeau
तकनीकी विमान में आई खराबी ठीक होने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल वापस कनाडा के लिए आज रवाना हो गया। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर उन्हें छोड़ने के लिए एयरपोर्ट तक गए थे।

जिस तरह से कनाडा के कई हिस्सों में भारत विरोधी गतिविधियां हिस्सा लेती हैं और उसके खिलाफ कनडा की सरकार सख्त रूख अख्तियार नहीं करती है उसके चलते भारत और कनाडा के रिश्तों में कुछ समय से खटास देखने को मिल रही है।

ट्रूडो के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मुद्दों को उठाया। प्रधानमंत्री मोदी ने इन घटनाओं पर सख्ती से भारत का रुख रखा। उधर कनाडा में भी ट्रूडो को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो स्थानीय मीडिया इस तरह की खबरें भी देखने को मिली है कि भारत में ट्रूडो को पीएम मोदी से फटकार मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+