मुश्किल में 'राझणां', धनुष का DNA टेस्ट कराने से इंकार, पेरेंट्स की पहचान का मामला फंसा

धनुष ने डीएनए टेस्ट करवाने से मना कर दिया है, गौरतलब है कि इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मेडिकल टेस्ट कराने का आदेश दिया था।

मुंबई। फिल्म 'राझणां' से हिंदी सिने दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले और तमिल के सुपर स्टार रजनीकांत के दामाद धनुष इस वक्त मुसीबतों के घेरे में हैं। वजह है एक तमिल दंपत्ति की ओर से उन्हें अपना बेटा कहा जाना।

मद्रास हाई कोर्ट

मद्रास हाई कोर्ट

तमिल परिवार ने इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है। जहां से अब खबर आ रही है कि धनुष ने डीएनए टेस्ट करवाने से मना कर दिया है, गौरतलब है कि इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मेडिकल टेस्ट कराने का आदेश दिया था।

धनुष उनका बेटा?

धनुष उनका बेटा?

आपको बता दें कि तमिल परिवार ने दावा किया है कि धनुष उनका बेटा है, जो कि हीरो बनने के चक्कर में 10 साल की उम्र में घर से भाग गए थे और अब फिल्मों के जरिए उन्होंने धनुष को पहचाना है।

कातिरेसन और मीनाक्षी

कातिरेसन और मीनाक्षी

तमिल दंपति का नाम कातिरेसन और मीनाक्षी है, जिनका कहना है कि धनुष उनकी तीसरी संतान है, हालांकि धनुष ने इन सारी बातों से इंकार करते हुए इस मुद्दे पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

 65 हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता

65 हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता

अपनी गरीबी का हवाला देकर इस दंपति ने धनुष से 65 हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने की मांग की है, इस पूरे मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने धनुष का मेडिकल टेस्ट कराने का आदेश दिया था।

धनुष के कंधे पर तिल था?

धनुष के कंधे पर तिल था?

तमिल फैमिली ने दावा किया है कि धनुष के कंधे पर तिल था, जबकि वास्तविक में धनुष के कंधे पर कोई तिल नहीं है, लेकिन कोर्ट में सौंपी गई मेडिकल रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि ऐसा संभव है कि इसे सर्जरी के सहारे मिटा दिया गया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+