चेचक का टीका क्या आपको उम्र भर के लिए मंकीपॉक्स से बचा सकता है? जानें द लैंसेट का नया दावा
मंकीपॉक्स का मामला कई देशों में सामने आया है। हालांकि यूके का दावा है कि अब सक्रिय मामले में कमी आई है। वहीं इस वायरल बीमारी को रोकने के लिए टीके पर अनुसंधान चल रहा है।
नई दिल्ली, 16 अगस्त: मंकीपॉक्स का मामला कई देशों में सामने आया है। हालांकि यूके का दावा है कि अब सक्रिय मामले में कमी आई है। वहीं इस वायरल बीमारी को रोकने के लिए टीके पर अनुसंधान चल रहा है। हालांकि, इस बीच मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि चेचक का टीका आपको हमेशा मंकीपॉक्स से नहीं बचा सकता है।

अध्ययन से पता चला है कि जन्म के बाद दी जाने वाला चेचक का टीका आपको जीवन भर मंकीपॉक्स से नहीं बचा सकता है। इसका प्रभाव ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है। स्पेन में 181 मंकीपॉक्स रोगियों के नैदानिक परीक्षण से पता चला है कि उनमें से 32 ने पहले चेचक के टीके लिए थे। शोधकर्ताओं ने 11 मई से 29 जून 2022 के बीच देश में मानव मंकीपॉक्स के मामलों की नैदानिक और वायरोलॉजिकल विशेषताओं की जांच की थी।
अध्ययन में कई लोगों को किया गया शामिल
शोध के लेखक डॉ. ओरिओल मित्जा ने द गार्जियन को बताया कि अध्ययन में मंकीपॉक्स के पॉजिटिव मरीजों को इसमें शामिल किया गया है। उन्हें लगभग 45 साल पहले चेचक के टीके लिए थे। यह कहना बिल्कुल सही है कि चेचक का टीका जिंदगी भर के लिए प्रभावी नहीं होगा। कम ही सालों तक इसका प्रभाव रहता है।
यह भी पढ़ें- कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट, पिछले 24 घंटों में 8813 नए मामले, एक्टिव केस भी घटे












Click it and Unblock the Notifications