102 सीटों पर प्रचार अभियान थमा, पहले चरण में कौन सी हैं हॉट सीटें, किन दिग्गजों की दांव पर प्रतिष्ठा?

Lok Sabha chunav 2024 First Phase: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। 21 राज्‍यों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार की अवधि बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गई। इसी के साथ पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया।

पहले चरण में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर कुल 1626 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत दांव पर है।

first phase of Lok Sabha polls ends

पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8, राजस्थान की 13, मध्य प्रदेश की 6, असम की 5, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 5, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ की एक-एक, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, त्रिपुरा की एक, उत्तराखंड की छह, तमिलनाडु की 39, पश्चिम बंगाल की 3, सिक्किम, नगालैंड, अंडमान और निकोबार, मिजोरम, पुडुचेरी, मणिपुर और लक्षद्वीप में मतदान होगा।

प्रथम चरण का चुनाव कई राजनीतिक शख्सियतों की साख का इम्तिहान लेगा। इनमें केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, जितिन प्रसाद, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, नकुलनाथ, के अन्नामलाई, पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन, निसिथ प्रमाणिक आदि शामिल हैं।

इन अहम सीटों पर रहेगी नजर

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, रामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर सीट; असम की डिब्रूगढ़, सोनितपुर; छत्तीसगढ़ की बस्तर; बिहार की जमुई, गया; जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट; मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा; तमिलनाडु की चेन्नई उत्तर, कोयंबटूर, कन्याकुमारी; मणिपुर की दोनों सीट, राजस्थान की बीकानेर और पश्चिम बंगाल की कूचबिहार और अलीपुरद्वार सीट

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 16 मार्च, 2024 को प्रेस नोट जारी हुआ था। 20 मार्च, 2024 को नोटिफिकेशन इशू किया गया था। 27 मार्च, 2024 को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख थी। इसके बाद 28 मार्च, 2024 को इनकी स्क्रूटनी की गई। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+