BJP कर रही अयोध्या का माहौल खराब करने की कोशिश, सेना को किया जाए तैनात: अखिलेश यादव
Recommended Video

नई दिल्ली। राम मंदिर को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए विश्व हिदू परिषद (वीएचपी), शिवसेना समेत कई हिंदुवादी सगंठन आयोध्या पहुंच रहे है और इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से दखल देने के लिए आग्रह किया है। आयोध्या में माहौल खराब होने की आशंका जताते हुए अखिलेश यादव ने परिस्थितियों से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट को सेना भेजने के लिए आग्रह किया है। शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी 25 नवंबर को आयोध्या पहुंच रहे हैं, ऐसे में रविवार को बहुत कुछ देखने को मिल सकता है।

भाजपा को न तो संविधान पर भरोसा है और न सुप्रीम कोर्ट पर
मध्य प्रदेश के पन्ना में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे अखिलेश यादव मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को अयोध्या में सेना तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश देने चाहिए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को न तो संविधान पर भरोसा है और न सुप्रीम कोर्ट पर। उन्होंने कहा कि अगर अयोध्या में सेना तैनाती की भी जरूरत पड़े तो वो भी लगाई जाए लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है।

अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इतंजाम
उधर अयोध्या में शिवसेवा और विहिप के कार्यक्रम को देखते हुए वहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो इसलिए एडीजीपी और डीआईजी स्तर का एक अधिकारी निगरानी रख रहे हैं। वहीं एसपी स्तर के तीन, एएसपी स्तर के 10, डीएसपी स्तर के 21, इंस्पेक्टर स्तर के 160, 700 कॉन्सेटबल के साथ पीएसी की 42 कंपनियां और आरएएफ की पांच और एटीएस कंमाडो तैनात किए गए हैं। वहीं अयोध्या के हर एक इलाके पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरों की तैनाती की जा चुकी है।
वीएचपी, शिवसेना को कार्यक्रम करने की मिली इजाजत
डीएम ने वहां के लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी को भी डरने की जरूरत है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि शिवसेना और वीएचपी दोनों को कार्यक्रम करने की इजाजत दी गई है। दोनों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि उनके कार्यक्रम की वजह से किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में हलचल तेज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन कैमरे से चप्पे-चप्पे पर रखी जाएगी नजर, ब्लैक कमांडो तैनात
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications