डिफेंस ऑफसेट पर सीएजी की रिपोर्ट अगले संसद सत्र में होगी पेश: सीतारमण

नई दिल्ली। डिफेंस कंपनियों के ऑफसेट परफॉर्मेंस पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की 2019 की रिपोर्ट को अब अगले संसद सत्र में पेश किया जाएगा। पूर्व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। सीतारमण ने बताया कि 2019 की डिफेंस ऑफसेट से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को 2020 के बजट सत्र में पेश किया जाना था लेकिन सत्र समय से पहले ही खत्म हो गया। इसके चलते अब रिपोर्ट को अगले सत्र में पेश किया जाएगा।

Recommended Video

      Defence Ministry ने CAG को अबतक नहीं दी Rafale Deal की कोई जानकारी | वनइंडिया हिंदी
      Nirmala Sitharaman

      एक और ट्वीट में पूर्व रक्षामंत्री ने बताया कि पहला राफेल विमान अक्टूबर 2019 में भारत को मिल गया था। इसे लेकर कंपनियों/ओईएम को कितना ऑफसेट दायित्व पूरा करना है, इसका एक सालाना चरणबद्ध निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय से मुझे ऐसे दावों के पूरा होने की सूचना मिली है।

      राहुल ने साधा निशाना

      वहीं आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वेबसाइट की खबर का हवाला देते हुए एक बार फिर से राफेल सौदे में भारतीय खजाने से पैसे चोरी का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने जिस खबर का लिंक लगाया है उसमें दावा किया गया है कि नियंत्रक और महालेखा परीक्षक द्वारा सौंपी गई है उसमें फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन से राफेल विमानों की ऑफसेट डील का कोई उल्लेख नहीं है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि रक्षा मंत्रालय ने राफेल डील से जुड़ी किसी तरह की जानकारी सीएजी को देने से मना कर दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+