कोरोना: स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के साथ की अहम बैठक, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर ट्रैवल संबंधी एडवाइजरी की है। सभी रेगुलर वीजा धारक या ई वीजा धारक (जापान और दक्षिण कोरिया) सहित इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान के जिन नागरिकों को 3 मार्च या इससे पहले जारी हुआ है और जो भारत में नहीं आए हैं उनको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के कैबिनेट सचिव ने राज्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यही नहीं राज्यों को संबंधित एयरपोर्ट पर यात्रियों की थर्मल जांच के आदेश भी दिए गए हैं। वहीं सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों और हवाई अड्डा प्रबंधकों एयरपोर्ट पर निगरानी के आदेश भी दिए गए हैं। उधर स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर (+91-11-23978046) और ई-मेल आईडी ([email protected]) जारी किया है। दूसरी ओर, भारत सरकार ने चीन के अपने दूतावास में भी संपर्क करके मदद लेने के लिए 24x7 हॉटलाइन स्थापित की है, जिसका नंबर +8618610952903 और +8618612083629 है। जबकि ईमेल [email protected] है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आश्विनी कुमार चौबे के मुताबिक 25,738 हवाई यात्रियों को निगरानी में रखा गया। जिनमें से 104 यात्रियों में लक्षण पाए। चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया वियतनाम, नेपाल, जापान, दक्षिण कोरिया, ईरान तथा इटली से आने वाली सभी फ्लाइटों की जांच अनिवार्य की गई है।












Click it and Unblock the Notifications