Cabinet Ministers of India 2019: मोदी कैबिनेट में 20 नए मंत्रियों की हुई एंट्री, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने आज 15 वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। नई मोदी सरकार में पीएम मोदी सहित 25 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से 20 सासंद पहली बार मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद में शामिल हुए हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में एस जयंशंकर,बीजपी नेता अनुराग ठाकुर और शिवसेना के अरविंद सांवत को पहली बार जगह मिली।

मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री(पहली बार)
एस जयशंकर, कैबिनेट मंत्री (पूर्व विदेश सचिव)
रमेश पोखरियाल 'निशंक'
अर्जुन मुंडा
प्रहलाद जोशी
अरविंद सावंत
राज्य मंत्री
प्रहलाद सिंह पटेल
किशन रेड्डी
अनुराग ठाकुर
संजय शामरा
देबोश्री चौधरी
कैलाश चौधरी
प्रताप चंद्र सारंगी
रामेश्वर तेली
नित्यानंद राय
रतन लाल कटारिया
वी मुरालीधरन
रेणुका सिंह सरुता
सोम प्रकाश
आंगड़ी सुरेश
गौरतलब है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए करीब 8000 मेहमान पहुंचे हैं। विदेश से आए मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल हुए हैं। मोदी सरकार के पूर्व मंत्रियों में शामिल सुषमा स्वराज और अरुण जेटली ने मंत्रिमंडल में नहीं शामिल होने का फैसला किया। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें इस बार मंत्रिमंडल में शामिल न किया जाए। वहीं विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज भी स्वास्थ्य कारणों से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई। सुषमा मोदी सरकार के पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री थीं और इस बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications