राहुल गांधी को खिल्ली उड़ाते गड़करी बोले, राहुल बाबा आये-राहुल बाबा गये
नई दिल्ली। 26 मई को नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता में आये एक साल पूरा हो जाएगा। इस मौके पर मोदी सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मीडिया में सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। वहीं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए उनकी तुलना अपने पोते से की है[अब गोल्फ खेल रहे हैं राहुल गांधी]
गड़करी ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि राहुल मेरे पोते की तरह हैं। उन्होंने कहा कि जैसे कोई बच्चा आता है तो लोग कहते हैं बाबा आया, बाबा आया और जब बच्चा जाता है तो लोग दुलार से कहते हैं बाबा गया बाबा गया।
गड़करी ने कांग्रेस पार्टी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जब भी राहुल गांधी कहीं आते हैं तो पार्टी के लोग बाबा आया बाबा आया कहते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले संसद सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने राहुल को पप्पू कहकर भी संबोधित किया था।













Click it and Unblock the Notifications