मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: दो पूर्व मुख्यमंत्री बनाए गए कैबिनेट मंत्री
नई दिल्ली, जुलाई 07: पीएम नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया। इस विस्तार में कुल 43 मंत्री आज शपथ ले रहे हैं। सबसे पहले महाराष्ट्र से आने वाले नारायण राणे ने शपथ ली। इसके साथ ही असम के सर्वानंद सोनेवाल ने दूसरे नंबर पर और वीरेंद्र कुमार ने तीसरे नंबर पर शपथ ली। मोदी सरकार में इस बार जिन नेताओं को मंत्री बनाया गया है। उनमें दो कैबिनेट मंत्री पहले दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे को इस बार के कैबिनेट विस्तार में अहम जिम्मेदारी गई है। नारायण राणे ने स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के समर्थन से मुख्यमंत्री का पद संभाला था लेकिन शिवसेना से अनबन के कारण बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में का बाद वे बीजेपी में चले गए थे। अमित शाह के करीबी नारायण राणे का महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में अच्छा प्रभाव माना जाता है। राणे के भाजपा में आने से महाराष्ट्र का यह हिस्सा भाजपा के लिए एक मजबूत गढ़ बन चुका है।
1996 में शिवसेना-भाजपा सरकार में नारायण राणे को राजस्व मंत्री के तौर पर चुना गया। इसके बाद मनोहर जोशी के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद राणे को यह कमान सौंपी गई। 1 फरवरी 1999 को शिवसेना-भाजपा गठबंधन वाली सरकार में नारायण राणे मुख्यमंत्री बने। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उद्धव ठाकरे के आगमन के साथ राणे ने खिलाफत कर दी और उद्धव की प्रशासनिक योग्यता और नेतृत्व क्षमता पर सवालिया निशान लगा दिया। लेकिन इसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर जाना पड़ा था।
मोदी कैबिनेट में नया नाम सर्बानंद सोनोवाल के तौर पर जुड़ा है। हाल ही में असम में हुए चुनावों के बाद राज्य के नए मुख्यंमंत्री के तौर पर हेमंत बिस्व सरमा ने शपथ ली थी। जिसे बाद माना जा रहा था कि, पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल की जल्द ही कैबिनेट में वापसी होगी। असम का मुख्यमंत्री बनने से पहले वो 2014 मोदी कैबिनेट में भी थे। उन्हें खेल और युवा मंत्रालय दिया गया था। उनका ये कार्यकाल 26 मई 2014 से 23 मई 2016 तक रहा था। इस बार भी युवा सोनोवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
असम के डिब्रुगढ़ में 1962 में जन्मे सर्बानंद इससे पहले वहां के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में वो असम की लखीमपुर सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। इसके बाद जब वर्ष 2016 में असम में विधान सभा चुनाव हुआ था तो उन्हें वहां के सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications