नोट बैन पर पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री ने भी की जनता को विशेष सुविधाएं देने की मांग

जनता को हो रही परेशानी पर विपक्षी पार्टी कर रहे सरकार की आलोचना। अब कैबिनेट मंत्री ने भी की जनता को राहत देने की मांग।

वाराणसी। देश में नोटबंदी के बाद जनता को हो रही असुविधाओं पर विपक्षी पार्टियों के नेता तो नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले की आलोचना कर ही रहे हैं। अब कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्रा ने भी जनता के कष्ट को देखते हुए कुछ विशेष सुविधाएं देने की मांग की है।

Kalraj mishra

'शादी और बीमारी के लिए हो खास व्यवस्था'

कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्रा ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से अपील की है कि वह शादी की तैयारी कर रहे लोगों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए खास प्रावधान करे ताकि नोटबंदी के बाद हुए कैश संकट का खामियाजा उनको न भुगतना पड़े।

मंत्री ने अपनी सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम देश की तकदीर बदल देगा।

हॉस्पिटल में नोटबंदी की वजह से हो रही मौतें

नोटबंदी की वजह से लोगों के पास कैश नहीं हैं और इस आर्थिक संकट की वजह से बीमारी जैसे इमरजेंसी सिचुएशन में उनको भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

प्राइवेट हॉस्पिटल, 500-1000 के नोटों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं जिस वजह से कई इलाकों से इलाज के अभाव में मौतों की खबरें आ रही हैं।

नोटबंदी की वजह से कैश की कमी होने से कइयों की सगाई और शादी में मुश्किलें पेश आ रही हैं। शादी के प्रबंधों के दौरान कई पेमेंट कैश में देने होते हैं, इसलिए लोग परेशान हैं।

एटीएम और बैंकों में लंबी लाइनों में घंटो खड़े लोग भी बेहाली के दौर से गुजर रहे हैं।

जनता के दुख कम करने की सीपीआईएम की अपील

सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी ने सरकार से अपील की है कि जनता को कष्ट से राहत देने के लिए 500 और 1000 के पुराने नोटों को सरकारी उपभोक्ता दुकानों में स्वीकार किए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+