तेलंगाना राज्य गठन के लिए विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

शिंदे ने पत्रकारों से कहा, "विधेयक को मंत्रिमंडल ने पारित कर दिया और विधेयक को राष्ट्रपति के पास उनकी मंजूरी प्राप्त करने के लिए भेज दिया गया।"
शिंद ने आगे बताया, "सरकार राज्य की जनता का सम्मान एवं अवसर की समानता बचाए रखने के लिए विशेष प्रयास करेगी। राज्य में आर्थिक एवं सामाजिक स्थिरता बनाए रखने के लिए सरकार विशेष खयाल रखेगी।"
उन्होंने फिर कहा कि सरकार नवगठित राज्य में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थान स्थापित करने के लिए भी विशेष प्रयास करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications