NRF Bill 2023: नेशनल रिसर्च फाउंडेशन का रास्ता साफ, संसद के मानसून सत्र में पेश होगा बिल

NRF Bill 2023: नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल, 2023 जल्द ही मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। संसद में पेशी को लेकर एनआरएफ बिल को मंजूरी मिल गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद में नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल, 2023 पेश करने को मंजूरी मिली है। इससे देश में रिसर्च इको-सिस्टम को मजबूती मिलेगी। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी। केंद्र सरकार आगामी मानसून सत्र में एनआरएफ बिल को संसद में पेश कर सकती है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक को मंजूरी अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह शिक्षा, उद्योग और सरकार के बीच नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देगा, जो वैज्ञानिक रूप से उन्नत राष्ट्र के लिए हमारे दृष्टिकोण को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

PM Narendra Modi

वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के सहयोग से राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (NRF) की स्थापना के लिए कैबिनेट की मंजूरी के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि इससे एक जीवंत संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। देश में अनुसंधान, नवाचार, शिक्षाविद, औद्योगिक अनुप्रयोग और स्टार्टअप और एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में भारत की भूमिका को बढ़ाना है।

उधर, केन्द्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि एनआरएफ प्रधानमंत्री के अनुरूप उभरती चुनौतियों और प्राथमिकताओं के समाधान के लिए भारत के विश्वविद्यालयों में अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देगा।

50 हजार करोड़ होंगे खर्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। देश में वैज्ञानिक अनुसंधान की उच्च स्तरीय रणनीतिक दिशा देने के लिए एनआरएफ की स्थापना होगी। जिसकी अनुमानित लागत 5 सालों के दौरान 50,000 करोड़ रुपये होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+