नेशनल हाइवे प्लान को कैबिनेट की मंजूरी, सात लाख करोड़ से बनेगा 83 हजार किमी हाइवे

नेशनल हाइवे प्लान को कैबिनेट की मंजूरी, 7 लाख करोड़ से बनेगा 83 हजार किमी हाइवे

नई दिल्ली। नेशनल हाइवे प्लान को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत करीब 7 लाख करोड़ के खर्च से 83 हजार किलोमीटर की दूरी की सड़कों को बनाया जाएगा। इस प्लान में 5 साल लगेंगे। सड़कों के विस्तार की ये योजना 2022 तक पूरी होनी है। इस प्लान में 28,400 किलोमीटर के भारतमाला हाइवे प्रोग्राम को भी शामिल किया गया है, ये देश के बॉर्डर वाले इलाकों को आपस में जोड़ेगा। इस प्लान का उद्देश्य ट्रैफिक फ्लो को बढ़ाना और देश के बड़े हाइवे पर चार लेन की सड़क मुहैया कराना है।

Cabinet approves national highway plan 7 lakh crore project to develop 83000 km highways in 5 years

खबर के अनुसार, सरकार के इस प्लान पर काम कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि इस हाइवे डवेलपमेंट प्लान का मकसद अच्छी सड़कें बनाना और रसद लागत को कम करने के लिए गति में सुधार करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, सड़कों की खराब हालत के चलते हमारे यहां एक ट्रक रोजाना 250-300 किलोमीटर का सफर तय करता है, जबकि विकसित देशों में वो 700-800 किलोमीटर का फासला तय कर लेता है। ऐसे में इस प्लान से सड़क मार्ग की हालत में बड़े सुधार की उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+