CAB 2019: रूपा गांगुली ने शेयर किया खौफनाक वाकया, कहा-बुर्के में न भागती तो 'खान टाइगर' की बेगम बन जाती
नई दिल्ली। राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन विधेयक के पास होने के बाद जहां बीजेपी खेमे में खुशी है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी है, नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बीच बिगड़ती कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए असम के गुवाहाटी में कर्फ्यू की मियाद को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया है। हालात पर नियंत्रण के लिए यहां सेना की दो टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

रूपा गांगुली ने शेयर किया खौफनाक वाकया
तो वहीं कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल इस बिल के संविधान विरोधी बता रहे हैं लेकिन इन सब के बीच पश्चिम बंगाल से बीजेपी की फायर ब्रैंड नेता और महाभारत की द्रौपदी के नाम से मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली ने एक खौफनाक वाकया शेयर किया है, रूपा गांगुली ने अपनी बात ट्विटर पर लिखी है।
उस रात मैं और मेरी मां बुर्के में ....
उन्होंने लिखा है कि 'काश मैं कह पाती कि मैंने खुद क्या झेले हैं, मैं तो खान टाइगर की बेगम बन जाती जो मुझे किडनैप करने आए थे, अगर उस रात मैं और मेरी मां बुर्के में भाग नहीं पाती दिनाजपुर से, मैं क्लास 7 में पढ़ती थी, अमित शाह आपको क्या बताऊं, आज आप और नरेंद्र मोदी को कितने लोगों के आशीर्वाद मिले हैं।'
Class 7 मे पड़ती थी@AmitShah आप को क्या बताऊ मन्त्री जी, आप और @narendramodi को कितने लोगों की आशीर्वाद मिले है आज https://t.co/JdnNDD5MtA — Roopa Ganguly (@RoopaSpeaks) December 11, 2019 '>
कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के बयान हमेशा एक समान कैसे?
मालूम हो कि रूपा गांगुली ने ये दर्द भरी दास्तां अमित शाह के उस बयान पर बयां की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे समझ नहीं आता, चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, चाहे 370 हो या CAB 2019, कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के बयान हमेशा एक समान कैसे होते हैं।
हम कहां जाएंगे, अगर भारत हमें जगह न दे?
अपने ट्वीट से पहले राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने सदन में भी कहा था कि ' हम कहां जाएंगे, अगर भारत हमें जगह न दे? कोई क्यों नहीं सोचेगा, मेरे पिता को उनके देश में, कभी नारायणगंज, कभी ढाका, कभी दिनाजपुर में, हम कितनी बार अपने घरों को बदलेंगे, हमें कितनी बार एक शरणार्थी का जीवन जीना पड़ेगा? नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 का धन्यवाद।'

बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन विधेयक को लोकसभा से बंपर वोटों के साथ मंजूरी दिलाने के बाद मोदी सरकार बिल को राज्यसभा में भी पास कराने में सफल रही। बिल के पक्ष में 125 वोट डाले गए। विपक्ष में 105 वोट डाले गए। नागरिकता संशोधन विधेयक को कल राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया था। सदन में इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बिल को लेकर तीखी बहस हुई। अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जहां उनके हस्ताक्षर के बाद ये विधेयक कानून की शक्ल ले लेगा।
-
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications