पुलिस की पिटाई से दुखी कैब ड्राइवर ने बीच सड़क पर खुद को लगाई आग

Recommended Video

    Chennai में Police की पिटाई से परेशान होकर Cab Driver ने लगाई आग । वनइंडिया हिंदी

    चेन्नई। तमिलनाडु में एक कैब ड्राइवर पुलिस द्वारा की गई पिटाई से इतना दुखी हुआ कि उसने पुलिस के सामने ही आत्मदाह कर लिया। मामला चेन्नई का है। जहां पर सीट बेल्ट न बांधे के चलते जब पुलिसवाले ने उसकी पिटाई कर की तो 27 साल के एक कैब ड्राइवर ने पुलिस वालों के सामने खुद को आग लगा ली। कैब ड्राइवर का नाम मणिकंदन (27) है। मणिकंदन तिरूनेलवेली जिले का रहने वाला है।

     बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने के कारण जुर्माना लगा

    बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने के कारण जुर्माना लगा

    बुधवार सुबह मणिकंदन अपनी कार से ओल्ड महाबलीपुरम रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाहियों ने उसे रोक लिया। पुलिस ने बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने के कारण जुर्माना लगा दिया। हालांकि मणिकंदन ने जुर्माना तो भर दिया लेकिन उसकी पुलिसकर्मियों के साथ बहस हो गई। जिसके बाद वह पुलिस वालों के साथ हो रही बहस को कैमरे से रिकॉर्ड करने लगा। यह देख पुलिसवाले भड़क गए और उन्होंने मणिकंदन की पिटाई कर दी।

    ड्राइवर साथियों के साथ वापस लौटा और सड़क पर हंगामा करने लगा

    ड्राइवर साथियों के साथ वापस लौटा और सड़क पर हंगामा करने लगा

    मारपीट के बाद ड्राइवर वहा से चला गया कुछ देर बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ वापस लौटा और सड़क पर हंगामा करने लगा। इस दौरान उसे लड़क पर चल रहे ट्रैफिक को भी रोक दिया। इसके बाद मणिकंदन ने अपने उपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। आनन-फानन में किसी तरह आग बुझाई गई और मणिकंदन को किलपौक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

     पुलिसवाले का ट्रांसफर कर दिया गया

    पुलिसवाले का ट्रांसफर कर दिया गया

    मणिकंदन को बचाने के दौरान पुलिसकर्मी और कुछ लोग भी मामूली रूप से झुलस गए। इस घटना के बाद पुलिसवाले का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस घटना को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+