PM मोदी के कपड़ों पर राहुल का तंज, कहा-देश जानता है कौन पहनता है 2 करोड़ का सूट

राहुल का PM पर तंज, कहा-देश आपको आपके कपड़ों से ही पहचानता है

Recommended Video

    PM Modi पर Rahul Gandhi का तंज, पूरा देश आपको आपके कपड़ों से पहचानता है | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस सत्याग्रह रैली के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के कपड़ों पर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि ये देश जानता है कि कौन 2 करोड़ के सूट पहनता है। पूरा देश पीएम मोदी को उनके कपड़ों से पहचानता है।

     Congress Satyagraha Rally on CAA Protest: Rahul Gandhi attack PM Narendra Modi said Nation Recognizes PM Narendra Modi for his Rs 2 Crore Suit

    उन्होंने कहा कि जनता की आवाज ने अंग्रेजों को प्यार से शांति से भगाया। इसी आवाज ने भारत की अर्थव्यवस्था को बनाया। उस आवाज के बिना हिंदुस्तान नहीं रहेगा, लेकिन देश के दुश्मनों ने इस आवाज को दबाने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि देश की जनता ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए वो काम पीएम नरेंद्र मोदी पूरे दम लगाकर करने की कोशिश कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कोशिश कर रहे हैं कि ये आवाज शांत हो जाए। उन्होंने कहा कि जहां तक कपड़ों की बात है, पूरा देश पीएम को उनके कपड़ों से पहचानता है। देश जानता है कि 2 करोड़ का कपड़ा आपने पहना था। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किए कि आखिर क्यों देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है, युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। राहुल ने कहा कि जब भाजपा इनमें फेल हो रही है तो देश को बांटने का काम कर रही है।

    राहुल ने कहा कि 'पूरा देश इस बात को समझ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हर धर्म के लोगों ने बनाया था। भाजपा इस संविधान पर आक्रमण नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि अगर वो ऐसा करेंगे तो पूरा देश उन्हें रोकेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+