संभलकर निकलें आज! दिल्ली में ये रास्ते बंद, एयर ट्रैफिक पर असर,100 उड़ानों में देरी
CAA पर बवाल:बंद रहेंगे ये रास्ते,एयर ट्रैफिक पर भी असर,मेट्रो सर्विस बाधित
Recommended Video
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली मानो जंग का मैदान बन गया है। CAA Protest के नाम पर हजारों की तादात में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो रही है। प्रदर्शनकारी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भारी विरोध और हंगामे के चलते कई रूट्स को बाधित कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। वहीं इस विरोध का असर एयर ट्रैफिक पर भी दिखने लगा है।

विमान सेवा प्रभावित
दिल्ली में नागरिकता कानून के विरोध का असर विमान सेवा पर भी दिखा। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन में दिक्कतें आई। विमान सेवा बाधित रही और कई उड़ानों में देरी हुई। विमान सेवा पर खराब मौसम के साथ-साथ नागरिकता कानून पर मचे बवाल की वजह से कर्मचारियों के वक्त पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाने की वजह से उड़ान में देरी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी गई जानकारी के मुताबिक विरोध के कारण स्टाफ्स की कमी का सामना करना पड़ा।

ट्रैफिक रूट डायवर्ट
वहीं जामिया नगर में बवाल होने के बाद मार्ग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस 13A पर चल रहे धरने के कारण दिल्ली पुलिस ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस से आज भी कालिंदी कुंज बोडर को डायवर्जन जारी रखने को कहा है। टैफिक पुलिस ने नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को दिल्ली और फरीदाबाद जाने के लिए डीएनडी ओर चिल्ला मार्ग के रास्ते का इस्तेमाल करने को कहा है। वहीं मथुरा और कालिंदी गुंज वाली रोड नंबर 13A को बंद कर दिया गया है। दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को डीएनडी फ्लाईओवर और अक्षरधाम वाली रोड का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

मेट्रो स्टेशन बंद
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डीएमआरसी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी दोनों बंद कर दी है। इन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन नहीं रूकेगी। हालांकि बाद में इन स्टोशनों को खोल दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications