CAA Protest: सीएम केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील, कानून लाने की बजाय रोजगार लाएं

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे जुड़े सवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कानून को ना लाने की अपील की। उन्होंने कहा है, 'आज देश की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। आज देश के सभी नागरिकों में डर है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि इस कानून को ना लाएं और युवाओं को रोजगार दें।'

Delhi CM Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal, protests, Citizenship Act, central government, employment, delhi, citizenship amendment act, citizenship act, दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल, नागरिकता संशोधन कानून, नागरिकता कानून, सीएए, रोजगार, अपील, केंद्र सरकार

बता दें कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं और भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। ऐसे में हिंसा से जुड़े तस्वीरें वायरल हो रही हैं, किसी में बस में आग लगाई गई है तो कहीं पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया गया है।

राजधानी दिल्ली में लालकिला, मंडी हाउस समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसके कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में धारा 144 भी लगाई गई, हालांकि इसके बावजूद लोग सड़कों पर उतरे। यही कारण है कि सैकड़ों की संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया है। योगेंद्र यादव, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, उमर खालिद समेत कई अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। शहर के कुछ हिस्सों में मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+