CAA Protest: ओवैसी की जनसभा में शामिल होंगी जामिया प्रदर्शन का चेहरा बनीं लादीदा और आयशा

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरा देश विरोध की आग में जल रहा है। दिल्‍ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु समते कई राज्‍यों पर जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने संशोधित नागरिकता अधिनियम का विरोध करने के लिए हैदराबाद में एक जनसभा का आह्वान किया है। दारुस्‍सलाम में ये जनसभा बुलाई गई है। इस जनसभा में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र लादीदा सखालून फरजाना और आयशा रेन्‍ना असदुद्दीन ओवैसी और अन्य मुस्लिम नेताओं के साथ मंच साझा करेंगी।

CAA Protest: ओवैसी की जनसभा में शामिल होंगी जामिया प्रदर्शन का चेहरा बनीं लादीदा और आयशा

हालांकि, शुक्रवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद में यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी की बैठक शामिल हुए थे। इस बैठक का आयोजन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की हैदराबाद स्थित हेड ऑफिस में किया गया था। इस दौरान बैठक में औवैसी ने कहा कि हमें नागरिकता संशोधन अधिनियम का शांति के साथ पुरजोर विरोध करना है। साथ ही पुलिस की अनुमित लेने के बाद प्रदर्शन की बात कही थी। औवैसी ने ये भी कहा कि लेकिन हम हिंसा की निंदा करते हैं। जो कोई भी हिंसा में शामिल है वह पूरे विरोध का दुश्मन है।

लाठीचार्ज के बीच जामिया की ढाल बनी थीं लादीदा सखालून फरजाना और आयशा रेन्‍ना

जामिया में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते 15 दिसंबर को हिंसा की कई तस्वीरें सामने आयीं। इन तस्वीरों में जिस तस्वीर की सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा रही, वो तस्वीर थी आयशा रीना और लदीदा फरजाना की। जामिया की ये दोनों छात्राएं अपने साथी छात्र को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से भिड़ गई थीं। प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया था।वीडियो में दिखाई दे रहा था कि कि पुलिसकर्मी एक घर से एक लड़के को खींचकर उस पर लाठियां बरसा रहे हैं। इस पर युवक की महिला साथी उसे बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से भिड़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+