शाहीन बाग को अपराधियों का अड्डा बताने पर सयानी गुप्ता ने निर्देशक को दिया तीखा जवाब
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। लेकिन सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध का केंद्र दिल्ली का शाहीन बाग बना हुआ है। सीएए को लेकर बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंटा है। एक वर्ग ऐसा है जो सरकार के फैसले के साथ है, जबकि दूसरा वर्ग ऐसी भी है जो सरकार के फैसले के खिलाफ और दोनों ही वर्ग एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल ही में शाहीन बाग के प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया था, जिसपर अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने तीखा पलटवार किया है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया था विवादित ट्वीट
दरअसल विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट करके शाहीन बाग को इस्लामवादी रूपांतरण और अपराधियों के छिपने का अड्डा बताया था। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करके लिखा कि शाहीन बाग इस्लामिक परिवर्तन का केंद्र बन गया है और इसमे हर तरह के अपराधी, पॉकेटमार, मोबाइल चोर, नशा बांटने वाले जुटे हैं। हर तरह की गैरकानूनी गतिविधि यहां फल-फूल रही है। मुझे समछ नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों दिल्ली के लोग इन लोगों को बर्दाश्त कर रहे हैं। विवेक के इस ट्वीट पर सयानी ने पलटवार किया है।

अच्छा हुआ मैंने आपकी फिल्म मना कर दी
सयानी ने ट्वीट करके लिखा है कि मैं कभी भी ट्विटर पर लोगों को चुनती नहीं हूं और कट्टर लोगों की सोच को छोड़ देती हूं। लेकिन आपके भीतर सच में कोई विवेक नहीं है। आपकी लालन-पालन में क्या गलती हुई है सर। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने आपकी फिल्म करने से मना कर दिया और मैंने आपसे उस अवॉर्ड नाइट पर बात भी नहीं की थी। मैं खुश हूं कि मेरी अंतरआत्मा हमेशा मुझे जहरीले लोगों से दूर रहने को कहती है। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने जो ट्वीट किया था उसमे एक खबर को ट्वीट किया था
हंसल मेहता ने भी बोला था हमला
इससे पहले हंसल मेहता ने भी विवेक अग्निहोत्री पर तीखा हमला किया था। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था कि दुर्भाग्यवश ट्विटर आप जैसे कायरों के लिए नफरत फैलान का अड्डा बन गया है। मैं सच में उम्मीद करता हूं कि आप इस्लाम धर्म अपना लें ताकि आप समझ सके कि आप इस्लाम धर्म क्या है और इसका क्या संदेश है। मैं तो यह कहना चाहूंगा कि पहले आप यह समझे कि हिंदुत्व क्या है ताकि आप लगातार इसे बदनाम ना करें।












Click it and Unblock the Notifications