CAA: गोवा में दूसरे देश के शरणार्थियों के लिए नागरिकता देने की समय सीमा तय, केंद्र ने जारी किया आदेश
Citizenship Amendment Act: गोवा के निवासियों को नागरिकता देने के मामले में जांच को लेकर केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किया है। ताजा निर्देश उत्तरी और दक्षिणी गोवा लिए है। नागरिकता अधिनियम, 1955 (1955 का 57) की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार ने मंगलवार को निर्देश दिया कि अधिनियम की धारा 9 की उप-धारा (2) के तहत उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली शक्तियां, नियम 40 के साथ पढ़ी जाएंगी।
दो साल तक का समय
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार इन नियमों की अनुसूची में निर्दिष्ट प्रक्रिया के अनुसार उचित सिफारिशें करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर, उत्तरी गोवा और जिला कलेक्टर, दक्षिण गोवा द्वारा लागू किए जाएंगे। यह आदेश इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से दो साल की अवधि तक लागू रहेगा। केंद्र ने नागरिकता अधिनियम की शक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि गोवा में अधिनियम की धारा 9 की उप-धारा (2) के तहत उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली शक्तियां, नियम 40 के साथ लागू की जाएंगी।

बता दें कि नागरिकता अधिनियम, 1955 संविधान के लागू होने के बाद नागरिकता के पाने और समाप्त होने का प्रावधान करता है। मूल रूप से अधिनियम, 1955 ने राष्ट्रमंडल नागरिकता के लिये भी प्रावधान किया था। लेकिन इस प्रावधान को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2003 द्वारा निरस्त कर दिया गया था।
बता दें कि संविधान में विभिन्न अनुच्छेदों के जरिए नागरिकता को पारिभाषित किया गया है। इन अनुच्छेदों में वक्त-वक्त पर संशोधन भी हुए हैं. संविधान का अनुच्छेद 5 से लेकर 11 तक नागरिकता को पारिभाषित करता है. इसमें अनुच्छेद 5 से लेकर 10 तक नागरिकता की पात्रता के बारे में बताता है, वहीं अनुच्छेद 11 में नागरिकता के मसले पर संसद को कानून बनाने का अधिकार देता है।
नागरिकता को लेकर 1955 में सिटीजनशिप एक्ट पास हुआ। एक्ट में अब तक चार बार 1986, 2003, 2005 और 2015 में संशोधन हो चुके हैं।
क्या है भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955
भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 में भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की शर्तें और प्रक्रिया का जिक्र है। इस एक्ट में बताया गया है कि भारतीय नागरिकता जन्म, वंश, पंजीकरण और नेचुरलाइजेशन (प्राकृतिककरण) द्वारा हासिल की जा सकती है.
किन-किन मामलों में रद्द हो सकती है नागरिकता?
सिटिजनशिप एक्ट 1955 में नागरिकता हासिल करने के साथ-साथ रद्द होने की प्रक्रिया बताई गई है। एक्ट के तहत तीन तरह से भारतीय नागरिक, चाहे वह संविधान के प्रारंभ में नागरिक हो या उसके बाद का नागरिक हो, अपनी नागरिकता खो सकता है. यह हैं - त्याग, समाप्ति और अभाव।
सिटिजनशिप एक्ट के सेक्शन 8 के तहत कोई भारतीय नागरिक अपनी नागरिकता खुद से त्याग सकता है। इस सिलसिले में घोषणा करके और इसे पंजीकृत करवाकर वो अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ सकता है। जब कोई पुरुष अपनी नागरिकता छोड़ देता है, तो उसका प्रत्येक नाबालिग बच्चा भारतीय नागरिक नहीं रहता है. हालांकि, अगर ऐसा बच्चा 18 साल का होने के एक साल के भीतर भारतीय नागरिकता फिर से पाने के लिए आवेदन करता है, तो उसे नागरिकता देने का प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications