c0c0n 2025: कोच्चि में जुटेंगे दुनिया के साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स, रजिस्ट्रेशन से ट्रेनिंग तक पूरी डिटेल
c0c0n 2025 Kochi Cybersecurity Conference: भारत का सबसे बड़ा साइबर सिक्योरिटी सम्मेलन c0c0n 2025 इस साल 10 और 11 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात में आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है।
यह सम्मेलन देश और दुनिया के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों, व्हाइट-हैट हैकर्स, टेक्नोलॉजिस्ट और जांच एजेंसियों को एक मंच पर लाएगा। इसका मकसद तेजी से बदलते डिजिटल खतरों और साइबर अटैक्स से निपटने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है।

मुख्य कार्यक्रम से पहले 7, 8 और 9 अक्टूबर को एक्सक्लूसिव हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेशन आयोजित होंगे, जिनमें ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स प्रतिभागियों को उन्नत साइबर डिफेंस तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव देंगे। इन सेशनों में AI-Driven Cyber Attacks, Ransomware-as-a-Service, Deepfake, Disinformation और Quantum Computing Risks जैसे आधुनिक खतरों से निपटने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
India biggest cyber security event: उभरते साइबर खतरों पर चर्चा
इस बार का सम्मेलन तेजी से बदलते साइबर खतरों और नई तकनीकी चुनौतियों पर केंद्रित रहेगा। खासतौर पर AI-Driven Cyberattacks, Ransomware-as-a-Service (RaaS), Deepfake Disinformation और State-Sponsored Hacking जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।
प्रमुख फोकस एरिया होंगे:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी: हमलावर कैसे AI का उपयोग फिशिंग, मालवेयर और फ्रॉड में कर रहे हैं और कैसे डिफेंडर "AI से AI का मुकाबला" कर सकते हैं।
रैनसमवेयर का नया दौर: छोटे-छोटे हमलों से लेकर अब बड़े पैमाने पर संगठित RaaS सिंडिकेट्स जो सरकार, अस्पताल और कॉर्पोरेट को निशाना बना रहे हैं।
क्वांटम कंप्यूटिंग रिस्क्स: भविष्य में क्वांटम डिक्रिप्शन मौजूदा एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड को कैसे तोड़ सकता है।
डीपफेक्स और इंफॉर्मेशन वॉरफेयर: राजनीति, वित्त और समाज में AI-जनित फेक कंटेंट के खतरों से निपटने की रणनीतियाँ।
क्लाउड और IoT सिक्योरिटी: 5G, स्मार्ट सिटी और इंडस्ट्रियल IoT में सुरक्षा चुनौतियाँ।
सप्लाई चेन अटैक: ग्लोबल डेटा ब्रीच से सीख, जहां विक्रेताओं के जरिए क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को हैक किया गया।
डिजिटल फॉरेंसिक और इन्सिडेंट रिस्पॉन्स: साइबर हमलों का त्वरित पता लगाने, सोर्स ट्रेस करने और पुलिस-इंडस्ट्री सहयोग की जरूरत।
मल्टी-सेक्टर सुरक्षा रणनीतियों पर होगी चर्चा
c0c0n 2025 में भारत के कई अहम क्षेत्रों के लिए साइबर सुरक्षा रणनीतियाँ तय की जाएंगी:
- बैंकिंग और फिनटेक - ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल पेमेंट हमलों से सुरक्षा
- हेल्थकेयर और फार्मा - संवेदनशील मरीजों के डेटा और रिसर्च की सुरक्षा
- शिक्षा और रिसर्च संस्थान - बौद्धिक संपदा (IP) की रक्षा
- मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, ऑयल-गैस - इंडस्ट्रियल कंट्रोल सिस्टम की सुरक्षा
- रिटेल, ई-कॉमर्स और मीडिया - पहचान की चोरी और ब्रांड इम्परसनेशन रोकना
- सरकारी विभाग - स्टेट-बैक्ड साइबर युद्ध से बचाव
इस सम्मेलन में दुनिया भर से साइबर सिक्योरिटी लीडर्स, टेक्नोलॉजिस्ट और व्हाइट-हैट हैकर्स जुड़ेंगे। वे रियल-टाइम केस स्टडीज, टेक्नोलॉजी अपडेट्स और सहयोगात्मक साइबर डिफेंस मैकेनिज्म साझा करेंगे।
कैसे शुरू हुआ c0c0n साइबर इवेंट
2008 में कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में शुरू हुआ c0c0n आज एक ग्लोबल साइबर डिफेंस प्लेटफॉर्म बन चुका है। पिछले 18 सालों में इसने Cyberdome, Drone Forensic Lab और Child Sexual Exploitation Prevention Centre जैसे इनोवेशन को जन्म दिया। यह सम्मेलन कानून-प्रवर्तन और इंडस्ट्री सहयोग का बेहतरीन उदाहरण बन चुका है।
c0c0n 2025 का आयोजन Information Security Research Association (ISRA) और केरल पुलिस द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कई प्रमुख वैश्विक साइबर सिक्योरिटी संगठनों का सहयोग शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications