सी-वोटर सर्वे: लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होगी भाजपा

नई दिल्ली। अप्रैल-मई के महीने में देश में एक बार फिर लहरें उफान पर होंगी, तेज हवाएं चल रही होंगी और हवा का मूड बदला-बदला सा लगेगा, क्योंकि सीवोटर के चुनाव सर्वेक्षण का अनुमान है कि उस दौरान देश में 'सु-नामो' आने वाला है। सुनामो यानी नमो की लहर। सर्वे के अनुसार अगर अभी चुनाव कराये जायें तो भाजपा को 202 सीटें मिलेंगी, जबकि एनडीए को 227 सीटें। 272 के मैजिक नंबर से भाजपा अभी 45 सीटें पीछे चल रही है, लेकिन अगर मोदी लहर का प्रभाव देश के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच जाये तो 543 सीटों वाली संसद पर भाजपा का परचम लहरा सकता है।

यह सर्वेक्षण 15 जनवरी से 8 फरवरी के बीच कराया गया। सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा को 202 सीटें मिलेंगी। 2009 में भाजपा को 116 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो 89 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं यूपीए को 101 सीटें।

सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां पर भाजपा को 2009 में मात्र 10 सीटें मिली थीं, इस बार 34 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि सपा को 20, बसपा को 21, कांग्रेस 4 और रलोद को 1 सीट मिल सकती है। नीतीश कुमार के गढ़ यानी बिहार में मोदी की लहर साफ दिखाई पड़ रही है। सर्वे के अनुसार यहां भाजपा को 40 में से 21 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में नरेंद्र मोदी का जलवा कायम रहेगा। यहां पर भाजपा 26 में से 22 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को 4 सीटें मिलेंगी। छह केंद्रशासित राज्यों में भाजपा को तीन, कांग्रेस, आप को एक-एक मिल सकती हैं।

अलग-अलग राज्यों में क्या रहे सर्वे के परिणाम देखें स्लाइडर में

नरेंद्र मोदी की लहर हर राज्य में

नरेंद्र मोदी की लहर हर राज्य में

देश के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं- भाजपा को 202, कांग्रेस को 89 सीटें।

272 के मैजिक नंबर

272 के मैजिक नंबर

272 के मैजिक नंबर से भाजपा अभी 45 सीटें पीछे चल रही है, लेकिन अगर मोदी लहर का प्रभाव देश के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच जाये तो 543 सीटों वाली संसद पर भाजपा का परचम लहरा सकता है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कुल 48 सीटें हैं, जिनमं भाजपा और एनसीपी को 15 सीटें मिल सकती हैं, जबकि राजठाकरे की मनसे और आम आदमी पार्टी को एक-एक सीट।

दिल्ली

दिल्ली

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का लोकसभा में खाता खुल सकता है। यहां की 7 में से 5 सीटें आप को मिल सकती हैं।

झारखंड

झारखंड

झारखंड की कुल 14 सीटों में से भाजपा 8 सीटें जीत सकती है।

असम

असम

असम में कांग्रेस का जलवा बरकरार रहेगा। यहां कांग्रेस को 14 में से 7 सीटें मिलेंगी, जबकि भाजपा को 5।

कर्नाटक

कर्नाटक

कंग्रेस के गढ़ कर्नाटक में पार्टी को 14 सीटें मिलेंगी, भाजपा को 11, जेडीएस को 2 और आप को एक।

मध्य प्रेदश

मध्य प्रेदश

मध्य प्रदेश में श‍िवराज का इफेक्ट जारी रहेगा और 29 में से 24 सीटें भाजपा को मिलेंगी।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रमन इफेक्ट के चलते भाजपा को 11 में से 8 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस को 3 सीटें।

राजस्थान

राजस्थान

राजस्थान की 25 सीटों में से 21 सीटें भाजपा को मिलंगी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटें मिलेंगी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

यूपी में भाजपा को 2009 में मात्र 10 सीटें मिली थीं, इस बार 34 सीटें मिरलती नजर आ रही हैं, जबकि सपा को 20, बसपा को 21, कांग्रेस 4 और रलोद को 1 सीट मिल सकती है।

गोवा

गोवा

गोवा में दो सीटें हैं, जिनमें एक भाजपा को और दूसरी कांग्रेस को मिलेगी।

हरियाणा

हरियाणा

हरियाणा की 10 सीटों में से भाजपा को 6 सीटें मिलेंगी।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटों में से 3 सीटें भाजपा को मिलेंगी। एक कांग्रेस को।

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर

6 लोकसभा सीटों में से भाजपा को दो, पीडीपी 2, एनसी और कांग्रेस को एक-एक।

 अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल की दो लोकसभा सीटों में एक भाजपा एक कांग्रेस को मिलेगी।

मण‍िपुर

मण‍िपुर

मण‍िपुर में मोदी इफेक्ट दिखाई देने लगा है।

मेघालय

मेघालय

मेघालय में दो सीटें हैं, जिनमें एक कांग्रेस और दूसरी एनपीपी को मिलेंगी।

मिजोरम

मिजोरम

मिजोरम में एक सीट है वो भी कांग्रेस को मिलेगी।

नागालैंड

नागालैंड

नागालैंड में लोकसभा की सीट एनपीएफ को मिलेगी।

सिक्क‍िम

सिक्क‍िम

सिक्क‍िम में में सिक्क‍िम डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक सीट मिलेगी।

बिहार

बिहार

बिहार में मोदी की लहर साफ दिखाई पड़ रही है। सर्वे के अनुसार यहां भाजपा को 40 में से 21 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में नरेंद्र मोदी का जलवा कायम रहेगा। यहां पर भाजपा 26 में से 22 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को 4 सीटें मिलेंगी।

ओडिशा

ओडिशा

ओडिशा में बीजू जनता दल को 12, भाजपा को दो और कांग्रेस को 7 सीटें मिलेंगी।

पंजाब

पंजाब

पंजाब में अकाली दल और भाजपा को 7 सीटें और कांग्रेस को 7 सीटें मिलेंगी।

तमिलनाडु

तमिलनाडु

तमिलनाडु में 39 में से 27 सीटें एआईएडीएमके को मिलेंगी, डीएमके को पांच, डीएमडीके को 2, कांग्रेस को एक सीट मिलेगी।

त्रिपुरा

त्रिपुरा

त्रिपुरा की दोनों सीटें सीपीआई-एम को मिलेंगी।

पश्च‍िम बंगाल

पश्च‍िम बंगाल

बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से टीएमसी को 24, लेफ्ट फ्रंट को 14, कांग्रेस और भाजपा को एक-एक सीट।

केरल

केरल

केरल की 20 सीटों में से 9 लेफ्ट को, सात कांग्रेस को और भाजपा को एक सीट।

उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस, टीआरएस का प्रभाव रहेगा। यहां की 42 सीटों में से कांग्रेस को मात्र 6 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 2।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+