ओपिनियन पोल ने कहा शिवराज बनायें हैटट्रिक
भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिछले पांच राज्यों के सुशासन और चुनाव के ठीक पहले ताबड़तोड़ रैलियों का जादू आखिरकार चलता दिख रहा है। सी-वोटर और टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल ने शिवराज की हैटट्रिक की भविष्यवाणी कर दी है। id="toptextpromo">ताजा
ओपिनियन पोल के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 230 सीटों में से भारतयी जनता पार्टी को 126 सीटें मिलेंगी। यानी भाजपा एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की ओर चल पड़ी है। वहीं कांग्रेस में इस बार एक भी अभिमन्यु नहीं दिखाई दे रहा है, जो भाजपा के चक्रव्यू को तोड़ सके। हालांकि पार्टी को ज्योतिर्रादित्य सींधिया पर भरोसा था, लेकिन उनका जादू भी चलता नहीं दिख रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ओपिनियन
पोल के अनुसार कांग्रेस को मात्र 86 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज वादी पार्टी ने भी राज्य में अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं। लेकिन किसी अन्य छोटे दलों समेत सपा-बसपा में से किसी को भी 5 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications