NDA या इंडिया गठबंधन? Gen Z की परेशानी कौन समझता है, C-Voter सर्वे ने BJP-कांग्रेस किसकी बढ़ाई टेंशन?

भारत की राजनीति में युवाओं की भूमिका हमेशा बड़ी रही है, लेकिन Gen Z अब सिर्फ वोटर नहीं, सवाल पूछने वाला वोटर बनकर सामने आ रहा है। हाल के छात्र आंदोलनों ने इसकी झलक भी दिखाई। दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर पंजाब और झारखंड तक युवाओं के मुद्दे सड़कों पर नजर आए। इसी माहौल के बीच सामने आए सी-वोटर के स्नैप पोल ने राजनीतिक दलों के लिए कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सर्वे में 18 से 35 साल की उम्र के करीब 1,270 युवाओं को शामिल किया गया। आंकड़ों की सबसे बड़ी बात यह है कि करीब 10 में से 6 युवा मानते हैं कि राजनीतिक पार्टियां उनकी चिंताओं को ठीक से समझ ही नहीं रही हैं। यानी सवाल सिर्फ यह नहीं है कि युवा किसे वोट देगा। बड़ा सवाल यह है कि युवा आखिर चाहता क्या है और क्या राजनीतिक दल उसकी बात सुन भी रहे हैं?

C voter Gen Z survey NDA India india alliance congress youth issues

क्या राजनीतिक दल Gen Z को समझ ही नहीं पाए?

सी-वोटर के आंकड़ों के मुताबिक, 58.7 फीसदी युवाओं ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां जेन-जी की चिंताओं को नहीं समझतीं। इसके उलट सिर्फ 20.7 फीसदी को लगता है कि पार्टियां उनकी समस्याओं को समझती हैं। करीब 20.5 फीसदी युवाओं ने कोई स्पष्ट राय नहीं दी।

दिलचस्प बात यह है कि यह नाराजगी किसी एक पार्टी के समर्थकों तक सीमित नहीं है। BJP के नेतृत्व वाले NDA को पसंद करने वाले 54 फीसदी युवाओं ने भी माना कि पार्टियां Gen Z की चिंता नहीं समझतीं। इस समूह में सिर्फ 26 फीसदी ने माना कि राजनीतिक दल युवाओं को समझते हैं।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष का समर्थन करने वाले युवाओं में यह भावना और ज्यादा मजबूत दिखी। करीब 64 फीसदी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां युवाओं की सोच और जरूरतों से जुड़ी नहीं हैं। दूसरी पार्टियों के समर्थकों में भी करीब 58.5 फीसदी की यही राय रही।

युवाओं के लिए राष्ट्रवाद से पहले नौकरी और पढ़ाई

इस सर्वे का दूसरा बड़ा संकेत चुनावी मुद्दों को लेकर है। Gen Z के लिए सबसे बड़ा सवाल रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य है। करीब 53 फीसदी युवाओं ने इन तीनों को चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बताया। इसके बाद महंगाई 13.1 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रही। भ्रष्टाचार 11.9 फीसदी युवाओं के लिए सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा रहा।

वहीं बिजली, पानी और सड़क जैसे पारंपरिक मुद्दों को 8.2 फीसदी युवाओं ने सबसे अहम माना। कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा 4.8 फीसदी के लिए प्राथमिकता रही। सबसे दिलचस्प आंकड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा का है। सिर्फ 2.7 फीसदी युवाओं ने इसे अपना सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बताया। इसका मतलब यह नहीं कि जेन-जी राष्ट्रीय सुरक्षा को नजरअंदाज करती है। लेकिन वोट का फैसला करते समय रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े सवाल उसके लिए ज्यादा ऊपर दिखाई दे रहे हैं।

वोट BJP-कांग्रेस देखकर नहीं, मुद्दे देखकर देगा युवा?

सर्वे में युवाओं से यह भी पूछा गया कि वोट देते समय उनके लिए सबसे अहम चीज क्या होगी। यहां भी राजनीतिक दलों के लिए एक साफ संदेश दिखता है। करीब 33.3 फीसदी युवाओं ने कहा कि वे वोट का फैसला मुद्दों के आधार पर करेंगे।

यानी उम्मीदवार या पार्टी से पहले यह देखा जाएगा कि चुनाव में उनकी जिंदगी से जुड़े सवाल कौन उठा रहा है। करीब 20 फीसदी युवाओं के लिए नेता सबसे अहम फैक्टर रहा। वहीं सिर्फ 13.9 फीसदी ने पार्टी को वोट तय करने का मुख्य आधार बताया। उम्मीदवार को सबसे अहम मानने वालों की संख्या केवल 7.7 फीसदी रही।

C-Voter सर्वे का सबसे बड़ा संदेश क्या है?

इन आंकड़ों को सिर्फ BJP बनाम कांग्रेस के चश्मे से देखना शायद पूरी तस्वीर नहीं बताएगा। सर्वे का बड़ा संदेश यह है कि Gen Z किसी एक राजनीतिक खांचे में फिट होती हुई नजर नहीं आ रही है। युवा वोटर रोजगार, पढ़ाई, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे सीधे सवालों पर जवाब चाहता है। वह यह भी देखना चाहता है कि राजनीतिक दल उसकी बात कितनी गंभीरता से सुनते हैं।

हाल के छात्र आंदोलनों ने इसी बेचैनी को सड़क पर दिखाया है। अब C-Voter के आंकड़े बताते हैं कि यह बेचैनी सिर्फ आंदोलन तक सीमित नहीं है। इसका असर चुनावी सोच पर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि आने वाले चुनावों में NDA हो या इंडिया गठबंधन, दोनों के सामने चुनौती एक जैसी है-Gen Z को सिर्फ वोट बैंक समझने के बजाय उसकी असली परेशानियों को समझना और उन पर भरोसेमंद जवाब देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+