गोवा विधानसभा उपचुनाव में सभी तीन सीटों पर लड़ेगी AAP

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि वह अगले महीने होने वाले गोवा विधानसभा उपचुनाव में सभी तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। आप गोवा के महासचिव प्रदीप पडगांवकर ने बताया कि पार्टी शिरोडा, मांदरम और मापुसा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में है, जहां 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव भी होंगे।

bypolls: AAP to contest on all three Assembly seats in Goa

गोवा की शिरोडा और मांदरम सीट पर इसलिए चुनाव कराना पड़ रहा है क्योंकि वहां के विधायक कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। जबकि बीजेपी विधायक फ्रांसिस डिसूजा के निधन के कारण मापुसा सीट रिक्त हो गई थी, इसलिए यहां भी उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

प्रदीप पडगांवकर ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी शर्तों पर कार्यकाल के बीच में ही इस्तीफा देने और उपचुनाव थोपने की प्रवृत्ति को मंजूरी नहीं देती है क्योंकि इससे राज्य के खजाने पर बोझ बढ़ता है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी तीनों सीटों पर चुनाव जीतेगी क्योंकि उनकी पार्टी का आधार मजबूत है।

इसके पहले, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों को घोषणा की थी। पूर्व नौकरशाह एल्विस गोम्स उत्तरी गोवा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पडगांवकर दक्षिण गोवा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

वहीं, आप लोकसभा चुनावों को लेकर दावा कर रही है कि दोनों सीटों पर पार्टी को जीत हासिल होगी। पार्टी ने कहा कि उनका आधार गोवा में मजबूत है और वे यहां की दोनों सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+