बाल- दाढ़ी रखकर बनाया ऐसा वेश कि बुजुर्ग भी फेल!, पकड़ने वाला था कनाडा की फ्लाइट और फिर...
दिल्ली के इंटरनेशल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक 24 साल के युवक को कनाड़ा जाने से पहले पकड़ लिया है। युवक पर आरोप है कि वह एक बूढ़े का भेष बनाकर विदेश जाने की फिराक में था। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी जानकारी साझा की।
आरोपी युवक के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर सीआईएसएफ ने एक पोस्ट में लिखा, "सतर्क सीआईएसएफ कर्मियों ने मानव तस्करी और प्रतिरूपण में लिप्त कनाडा जा रहे एक यात्री को रोका। पैक्स ने एक वृद्ध व्यक्ति का रूप धारण करके और झूठे दस्तावेजों का उपयोग करके यात्रा करने का प्रयास किया। यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।"

जांच में सामने आया कि युवक 67 वर्षीय रशविंदर सिंह सहोता नाम के पासपोर्ट के साथ कनाडा के लिए यात्रा करने वाला था। जब वह कनाडा जाने वाली फ्लाइट में सवार होने जा रहा था। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ अधिकारियों को शख्स को देकर शक हुआ, क्योंकि उसके चेहरे की स्किन उसकी उम्र से मेल नहीं खा रही थी।
सीआईएसएफ के एक बयान में कहा कि आदमी की शक्ल, आवाज और त्वचा की बनावट पासपोर्ट में दिए गए विवरण से काफी कम उम्र की लग रही थी। करीब से देखने पर पता चला कि उसने अपने बाल और दाढ़ी को सफेद रंगवा लिया था और बूढ़ा दिखने के लिए चश्मा पहन रखा था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपनी सही पहचान बता दी। अधिकारियों को उसके फोन पर उसके असली पासपोर्ट की एक तस्वीर भी मिली, जिसमें उसकी उम्र 24 साल दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications