यूपी-छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों में उपचुनावों का ऐलान, 23 सितंबर को मतदान, 27 को रिजल्ट
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने चार राज्यों में होने वाले बाई-इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़, केरल, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। सभी सीटों पर 23 सितंबर को मतदान होंगे। परिणाम 27 सितंबर को आएंगे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा विधानसभा जो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, केरल का पाला विधानसभा सीट, त्रिपुरा का बाधरघाट विधानसभा जो अनुसूजित जाति के लिए आरक्षित हैं, उत्तर प्रदेश का हमीरपुर विधानसभा, इन सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications