By-elections 2024: हिमाचल, MP समेत 3 राज्यों की 6 सीटों के लिए कैंडिडेट्स लिस्ट जारी, किसे कहां से मिला मौका?
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब चुनाव आयोग राज्यों रिक्त हुई विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव कराने जा रहा है। ऐसे में उन सीटों पर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, जहां लोकसभा चुनाव में जीते प्रत्याशियों ने विधानसभा सीटों पर अपने पद छोड़े हैं। बीजेपी ने इस बीच तीन राज्यों में रिक्त हुई सीटों पर उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को विधानसभा उप चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की, जिसमें तीन राज्यों की रिक्त विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामों की घोषणा की गई। जिन राज्यों के लिए बीजेपी ने ताजा लिस्ट जारी की गई है उनमें हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की विधानसभा सीटें शामिल हैं।

यहां देखें बीजेपी कैंडिडेट्स लिस्ट-
BJP releases list of candidates for by-elections to the Legislative Assembly in Himachal Pradesh, Madhya Pradesh and Uttarakhand pic.twitter.com/rdiRu8o3Dl
— ANI (@ANI) June 13, 2024
लिस्ट में हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटो के लिए बीजेपी ने कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं। लिस्ट में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटें शामिल हैं। भाजपा ने देहरा से होशियार सिंह चंबयाल, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर को मौका दिया है।
वहीं मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कमलेश शाह को टिकट दिया है। इसके अलावा बीजेपी ने उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव के लिए दो सीटों के लिए कैंडिडेट घोषित किए हैं। यहां भाजपा ने बद्रीनाथ सीट से राजेंद्र सिंह भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को मैदान में उतारा है।
बता दें कि चुनाव आयोग ने10 जून को 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। इन सीटों के लिए 10 जुलाई को मतदान होना है और मतगणना 13 जुलाई को होगी। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को बिहार (1), पश्चिम बंगाल (4), तमिलनाडु (1), मध्य प्रदेश (1), उत्तराखंड (2), पंजाब (1) और हिमाचल प्रदेश (3) की 13 खाली हुए विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। चुनाव के लिए अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जून है, 24 जून को चुनाव पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है।
इस वजह से खाली हुई थी सीटें
उपचुनाव 2024 मौजूदा सदस्यों की मृत्यु या इस्तीफे के कारण खाली हुए विधानसभा सीटों को भरने के लिए कराए जा रहे हैं। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें रूपौली (बिहार), रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला (सभी पश्चिम बंगाल), विक्रवंडी (तमिलनाडु), अमरवाड़ा (मध्य प्रदेश), बद्रीनाथ और मंगलौर (उत्तराखंड), जालंधर पश्चिम (पंजाब) और देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications