By election results: NDA पर INDIA गठबंधन की बढ़त, लोकसभा चुनावों से पहले 4-3 से आगे

Assembly By election results 2023: शुक्रवार को देश के 5 राज्यों के 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आए हैं, जिसमें विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को एनडीए के मुकाबले एक सीट की बढ़त मिली है।

इन 7 विधानसभा उपचुनावों में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को 4 सीटों पर जीत मिली है, जबकि केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को सिर्फ 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

by election results nda vs india

बीजेपी को यूपी में मायूसी, बंगाल में झटका
सबसे बड़ी बात ये है कि लोकसभा की 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में जहां बीजेपी को बड़ी मायूसी हाथ लगी है, वहीं 42 संसदीय सीटों वाले पश्चिम बंगाल में उसे बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, पार्टी यूपी में घोसी विधानसभा सीट सपा (इंडिया गठबंधन) से छीनने की उम्मीद में थी। लेकिन, अखिलेश यादव की पार्टी के सुधाकर सिंह ने यहां सपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को 36,568 मतों के भारी अंतर से हरा दिया।

बंगाल में भाजपा ने अपनी ही एक सीट गंवा दी है और वहां सीएम ममता बनर्जी की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) ने उससे धूपगुड़ी विधानसभा सीट छीन ली है। हालांकि,उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा है।

झारखंड की डुमरी सीट पर जेएमएम का कब्जा बरकरार
यूपी की घोसी की तरह ही झारखंड की डुमरी सीट ने भी एनडीए की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। यहां बीजेपी की सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU-एनडीए) की यशोदा देवी शुरुआती बढ़त बनाने के बाद सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM-इंडिया गठबंधन) की बेबी देवी से 17,153 वोटों से हार गई हैं।

झारखंड में बीजेपी को उम्मीद थी कि पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से वह इंडिया गठबंधन के लिए चुनौती खड़ कर देगी, लेकिन डुमरी में उसे सफलता नहीं मिली। यह सीट पहले भी जेएमएम के पास थी।

केरल में इंडिया गठबंधन से इंडिया गठबंधन की हार
वहीं इंडिया गठबंधन के एक अन्य सहयोगी कांग्रेस ने केरल की पुथपल्ली सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है। यहां उसे इंडिया गठबंधन की ही अपनी सहयोगी सीपीएम को हराने का मौका मिला है।

त्रिपुरा में बीजेपी ने मुस्लिम बहुल सीट इंडिया गठबंधन से छीनी
अलबत्ता त्रिपुरा से बीजेपी और एनडीए को अच्छी खबर जरूर मिली है, जहां विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हुए और दोनों पर ही उसे जीत मिली है। सबसे बड़ी बात ये है कि यहां सत्ताधारी भाजपा बोक्सानगर में सीपीएम उम्मीदवार को भारी मतों से हराने में सफल रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस सीट पर 66% मुस्लिम वोटर हैं और उनके समर्थन से पार्टी के मुस्लिम चेहरे तफज्जल हुसैन को विधानसभा में जाने का मौका मिला है।

त्रिपुरा की दूसरी सीट धनपुर पहले भी बीजेपी के पास थी और उसने फिर से अच्छी-खासी आदिवासी आबादी वाली इस सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है। इस तरह से उपचुनाव के परिणाम के हिसाब से इंडिया गठबंधन और एनडीए की सीटों की संख्या पहले की तरह कायम रही हैं।

इंडिया गठबंधन के लिए इस वजह से बढ़ी चुनौती
बीजेपी बंगाल में अपनी सीट हारी है तो त्रिपुरा में अतिरिक्त सीट जीतकर उसका मेकअप कर लिया है। लेकिन, इंडिया गठबंधन में शामिल सीपीएम की हैसियत इस उपचुनाव में जरूर कम हुई है, जो त्रिपुरा में अपनी सीट न सिर्फ एनडीए से हारी है, बल्कि हार का अंतर बहुत विशाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+