By Election Results 2022: BJP को 7 में से 4 सीटें मिलीं, TRS, RJD, शिवसेना ने एक-एक जीती

By Election Results (उपचुनाव परिणाम) 2022 Live News Updates in Hindi : छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद मतगणना पूरी हो गई। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा नेता भव्य विश्नोई को जीत मिली। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा, जबकि बिहार की मोकामा सीट पर राजद प्रत्याशी को जीत मिली। गोपालगंज में भाजपा को जीत मिली। महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर शिवसेना ने जीत दर्ज की। तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर टीआरएस जाती। ओडिशा की धामनगर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। सात विधानसभा सीटों में से 4 भाजपा के खाते में गईं। जबकि शिवसेना, टीआरएस और राजद को एक- एक सीटें मिलीं। बता दें कि देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर गुरुवार (3 नवंबर) को उपचुनाव के तहत मतदान कराए गए थे।

By Election Results 2022

LIVE Feed
Nov 06, 2022, 5:22 PM IST

RJD ने भाजपा के वोटों में सेंध लगाई : तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बाईइलेक्शन के रिजल्ट पर कहा, गोपालगंज में RJD 2020 में 40,000 वोटों के अंतर से हारी थी। हम इस बार केवल 1,794 वोटों से हारे। भाजपा के पक्ष में सहानुभूति का फैक्टर होने के बावजूद… RJD ने भाजपा के मूल वोटों में सेंध लगाई है। अगली बार हम 20,000 वोटों से जीतेंगे।
Nov 06, 2022, 4:47 PM IST

लखीमपुर खीरी में BJP की जीत, लखनऊ में जश्न का माहौल

उत्तर प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी को 34,298 मतों की बढ़त मिली है। गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में निर्णायक और अपराजेय बढ़त के बाद लखनऊ भाजपा कार्यालय के सामने जमा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पटाखों और मिठाइयों के साथ जश्न मनाते देखा गया।
Nov 06, 2022, 4:36 PM IST

महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक बड़े अंतर से जीतीं

चुनाव आयोग के आधिकारिक अपडेट के मुताबिक शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा रमेश लटके ने महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 64,959 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।
Nov 06, 2022, 4:31 PM IST

तेलंगाना में TRS के पास पांच हजार वोटों की लीड

तेलंगाना में 10वें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद, टीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को 67,363 वोट मिले हैं। बीजेपी के कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को 62,923 वोट मिले हैं। पांच हजार से अधिक वोटों की लीड निर्णायक साबित हो सकती है।
Nov 06, 2022, 3:23 PM IST

महाराष्ट्र में शिवसेना की एकतरफा जीत, क्या बोलीं ऋतुजा

महाराष्ट्र में जीत के बाद शिवसेना विधायक ऋतुजा ने कहा, "यह जीत मेरे पति और अंधेरी में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की है। मैं अभी चुनाव केंद्र और बाद में मातोश्री में आशीर्वाद लेने जाऊंगी।" बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना की उम्मीदवार ऋतुजा लटके 66,530 वोटों से आगे चल रही हैं।
Nov 06, 2022, 3:19 PM IST

1.24 लाख वोटों से आगे अमन गिरी, CM योगी ने दी बधाई

1.24 लाख वोटों से आगे चल रहे भाजपा नेता अमन गिरी की जीत सुनिश्चित है। CM योगी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा, कर्मठ उम्मीदवार की विराट जीत पर मतदाताओं को बधाई।
Nov 06, 2022, 2:36 PM IST

भाजपा का दावा- लोक सभा में सभी 40 सीटें जीतेंगे

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, जद (यू) ने भाजपा से नाता तोड़ा और राजद के साथ गठबंधन किया, लेकिन गोपालगंज में दोनों मिलकर भी भाजपा को नहीं हरा सके। साफ संदेश है कि ये सब मिलकर भी बीजेपी को नहीं हरा सकते। मोकामा में RJD की जीत का अंतर कम हुआ है जो दिखाता है कि भविष्य भाजपा का है। हम लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें जीतेंगे।
Nov 06, 2022, 2:05 PM IST

गोपालगंज में RJD दो हजार वोटों से पिछड़ी !

बिहार की गोपालगंज सीट पर सत्तारुढ़ राजद दो हजार वोटों से पिछड़ रही है। बीजेपी नेता कुसुम देवी को 70 हजार से अधिक वोट मिले हैं।
Nov 06, 2022, 2:01 PM IST

हरियाणा में बीजेपी की जीत से दिखा पीएम मोदी की नीतियों पर भरोसा

हरियाणा में बीजेपी की जीत पीएम मोदी के विकास का प्रमाण है। ये कहना है भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के पिता भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का। उन्होंने कहा, यह जीत पीएम मोदी की नीतियों, सीएम खट्टर की कार्यशैली, आदमपुर के लोगों का चौधरी भजनलाल परिवार पर भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा, आदमपुर के लोगों को एक बार फिर भरोसा दिखाने के लिए आभार प्रकट किया।
Nov 06, 2022, 1:04 PM IST

TRS पर भाजपा सांसद ने साजिश के आरोप लगाए

मुनुगोड़े में मतगणना के बीच तेलंगाना भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, TRS ने षड्यंत्र किया, पहले तीन राउंड की काउंटिंग में आगे रही भाजपा, लेकिन दूसरे राज्यों की तरह तेलंगाना में ECI की वेबसाइट पर तत्काल अपडेट नहीं दिखे। उन्होंने कहा, अंतिम राउंड तक BJP नेता की जीत का पूरा भरोसा है। आने वाले दिनों में तेलंगाना में भाजपा की लहर दिखेगी।
Nov 06, 2022, 12:50 PM IST

लखीमपुर खीरी में BJP नेता की जीत

लखीमपुर खीरी की गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी नेता अमन गिरी को जीत मिली है। BJP नेता ने समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को मात दी।
Nov 06, 2022, 12:48 PM IST

मुनुगोडे चुनाव में TRS नेता भाजपा नेता से आगे

तेलंगाना में मुनुगोडे विधानसभा सीट पर टीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को 5 राउंड की मतगणना के बाद 1531 वोटों की लीड हासिल है। टीआरएस नेता को अब तक कुल 32,505 वोट प्राप्त हुए हैं। बीजेपी के कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को कुल 30,974 वोट प्राप्त हुए हैं।
Nov 06, 2022, 12:24 PM IST

गोपालगंज में कांटें की टक्कर, भाजपा को लीड

बिहार के गोपालगंज में 18वें राउंड की मतगणना के बाद काउंटिंग बाधित होने सूचना है। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक मतगणना बाधित होने के समय राजद उम्मीदवार भाजपा नेता से 1700 वोटों से पीछे थे। आधे घंटे से कुछ अधिक समय के बाद दोबारा मतगणना शुरू हुई। 19वें राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा और राजद के बीच कांटे की टक्कर की खबर है। लीड कर रहे बीजेपी प्रत्याशी को 55 हजार से अधिक वोट मिले हैं।
Nov 06, 2022, 12:13 PM IST

हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार की लीड और पुख्ता हुई

हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार की लीड और पुख्ता हुई है। आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई छठे दौर की मतगणना के बाद अब तक कुल 35,686 वोट मिले हैं। भव्य कांग्रेस कैंडिडेट से आगे चल रहे हैं।
Nov 06, 2022, 11:56 AM IST

उद्धव कैंप की ऋतुजा को 25 हजार वोट, चार अंकों में कोई दूसरा नेता नहीं

उद्धव कैंप की ऋतुजा को लगभग 25 हजार वोट मिले हैं। दिलचस्प है कि कोई प्रतिद्वंद्वी नेता चार अंकों में भी नबीं पहुंचा है। कोई दूसरा नेता नहीं चुनने के पक्ष में यानी NOTA को चार हजार से अधिक वोट मिले हैं।
Nov 06, 2022, 11:53 AM IST

UP में दिवंगत भाजपा विधायक के बेटे की बढ़त बरकरार

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 76,765 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी पीछे चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमन निर्णायक बढ़त बनाते दिख रहे हैं।
Nov 06, 2022, 11:40 AM IST

मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी को मिली जीत

मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी को जीत मिली है। RJD विधायक बनीं नीलम सिंह शुरुआत से ही आगे चल रही थीं। भाजपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहीं।
Nov 06, 2022, 11:38 AM IST

ओडिशा में भाजपा नेता को चार हजार से अधिक वोट की बढ़त

ओडिशा में भाजपा नेता को चार हजार से अधिक वोट की बढ़त मिली है। बीजद नेता अबंती दास को 14920 जबकि भाजपा नेता सूर्यवंशी सूरज को 18 हजार से अधिक वोट मिले हैं।
Nov 06, 2022, 11:34 AM IST

मोकामा में RJD जीत की ओर, भाजपा पर 15 हजार प्लस वोट की लीड

बिहार के मोकामा में RJD जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। 17वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा पर आरजेडी नेत्री ने 15 हजार प्लस वोटों की लीड बना ली है। ऐसे में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम की जीत तय मानी जा रही है।
Nov 06, 2022, 11:30 AM IST

तेलंगाना में कांटे की टक्कर, TRS उम्मीदवार को ली़ड

तेलंगाना में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। TRS उम्मीदवार को ली़ड मिली है। भाजपा उम्मीदवार मुनुगोड़े उपचुनाव में चार दौर की मतगणना के बाद टीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी से पिछड़ गए हैं। TRS नेता को 26,443 वोट जबकि भाजपा उम्मीदवार कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को 25,729 मत मिले हैं।
Nov 06, 2022, 11:13 AM IST

महाराष्ट्र में शिवसेना को वॉकओवर के संकेत, दूसरे नंबर पर NOTA

महाराष्ट्र में शिवसेना को वॉकओवर मिलने के संकेत हैं। उद्धव कैंप की नेता ऋतुजा को 21 हजार से अधिक वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर NOTA है जिसमें चार हजार से अधिक वोट पड़े हैं।
Nov 06, 2022, 11:03 AM IST

मोकामा में 13वें राउंड की मतगणना, RJD की लीड बरकरार

बिहार के मोकामा में 13 राउंड की मतगणना के बाद राजद प्रत्याशी की लीड बरकरार है। RJD नेता नीलम देवी को करीब 50 हजार वोट मिले हैं। नीलम बीजेपी उम्मीदवार से 11 हजार मतों से आगे हैं।
Nov 06, 2022, 10:26 AM IST

महाराष्ट्र में शिवसेना कैंडिडेट के बाद दूसरे नंबर पर NOTA

महाराष्ट्र में शिवसेना कैंडिडेट ऋतुजा को 7800 से अधिक वोट मिले हैं। ऋतुजा के बाद दूसरे नंबर पर NOTA (नन ऑफ दी अबव या कोई नहीं) है। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक नोटा के पक्ष में अबतक 1400 से अधिक वोट पड़े हैं।
Nov 06, 2022, 10:23 AM IST

ओडिशा में BJP प्रत्याशी को बढ़त

ओडिशा की विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बारे में चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, धामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के सूर्यवंशी सूरज को लीड मिली है। सूर्यवंशी को 8737 वोट मिले हैं, जबकि सत्तारुढ़ बीजद के अबंती दास को 7358 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 1400 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Nov 06, 2022, 10:19 AM IST

TRS शासित तेलंगाना में भाजपा को बढ़त

TRS शासित राज्य तेलंगाना की मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा को बढ़त मिली है। चौथे दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी 1100 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
Nov 06, 2022, 10:17 AM IST

महाराष्ट्र में उद्धव गुट की नेता ऋतुजा की लीड बरकरार

महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव में उद्धव गुट की नेता ऋतुजा को बढ़त मिली है। तीसरे दौर की काउंटिंग के बाद भी लीड बरकरार है। ऋतुजा को 11300 से अधिक वोट मिले हैं।
Nov 06, 2022, 10:15 AM IST

मोकामा में RJD नेता नीलम देवी आगे

9वें दौर की मतगणना के बाद मोकामा विधानसभा सीट पर राजद की नीलम देवी 35,036 मतों से आगे चल रही हैं। बीजेपी की सोनम देवी को 24,299 वोट मिले हैं। मतों का अंतर लगातार बढ़ रहा है।
Nov 06, 2022, 10:13 AM IST

हरियाणा में भाजपा कैंडिडेट को 6000 प्लस वोटों की लीड

आदमपुर उपचुनाव के बाद मतगणना अधिकारियों के अनुसार बीजेपी प्रत्याशी भव्य बिश्नोई 6399 वोटों से आगे हैं। चुनाव आयोग (ECI) के रुझान के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश 3567 मतों से पीछे चल रहे हैं।
Nov 06, 2022, 10:10 AM IST

मोकामा उपचुनाव के बाद गिनती, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

मोकामा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया, मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और शांतिपूर्वक चल रही है। तीन स्तरीय सुरक्षा इंतजाम हैं। अब तक कोई शिकायत नहीं, आस-पास के इलाकों में पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
Nov 06, 2022, 9:55 AM IST

6 राउंड की गिनती पूरी, RJD उम्मीदवार भाजपा से आगे

बिहार की मोकामा सीट पर भाजपा पिछड़ रही है। बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी भाजपा की महिला उम्मीदवार से आगे चल रही हैं। 6 राउंट की मतगणना के बाद राजद उम्मीदवार को 22 हजार से अधिक वोट मिले हैं, भाजपा नेत्री को 15 हजार वोट मिले हैं। दोनों के बीच सात हजार वोटों का अंतर है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+