उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए राज्यसभा उपचुनाव की तारीख घोषित

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश और राजस्थान में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान गुरुवार को हो गया। इन दोनों राज्यों मे राज्यसभा उपचुनाव की वोटिंग 26 अगस्त को होगी। इसी दिन दोनों सीटों के लिए काउंटिंग भी की जाएगा। दोनों राज्यों में एक -एक सीट पर राज्यसभा के उपचुनाव होने हैं। गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के करीबियों में गिने जाने वाले संजय सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे।

By election on Rajya Sabha seat of Uttar Pradesh and Rajasthan held on 26th August

संजय सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि संजय सिंह पहले भी बीजेपी में रहे हैं और उसके टिकट पर लोकसभा सदस्य चुने गए थे। माना जा रहा है कि संजय सिंह को बीजेपी से यूपी में अपना उम्मीदवार बना सकती है। संजय सिंह ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले जुलाई में जरात में राज्यसभा की 2 सीटों पर शुक्रवार को हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की। दोनों सीटों पर अलग-अलग हुए मतदान में विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओबीसी नेता जुगलजी ठाकोर को जीत मिली थी। कांग्रेस की और से दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। कांग्रेस की ओर से अल्पेश ठाकोर और झाला ने क्रॉस वोटिंग करने के बाद पार्टी और विधायकी से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+