MP-UP समेत 11 राज्यों की 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 नवंबर को वोटिंग
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश , उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक समेत 11राज्यों की 56 सीटों पर उप चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को गिनती की जाएगी। वहीं चुनाव आयोग ने अभी असम, केरल, तमिनलनाडु, पश्चिम बंगाल में उपचुनाव न कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही बिहार में लोकसभा की एक सीट वाल्मीकि नगर पर भी उपचुनाव होगा।

56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव
चुनाव आयोग ने मंगलवार को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, नगालैंड, तेलंगाना, और उत्तरप्रदेश की 54 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। इसके अलावा, बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया है।
Recommended Video

मध्य प्रदेश में सत्ता पर लगेगा दांव
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उप चुनाव होना है। 16 अक्टूबर को नामांकन करने की अंतिम तारीख होगी। 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। मध्यप्रदेश के उपचुनावों में भाजपा अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, तो वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ छह महीने पहले खोई सत्ता वापस पाने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है, क्योंकि जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं।

यूपी में सात सीटों पर उपचुनाव
उत्तर प्रदेश की कुल 8 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है, लेकिन अभी सात ही सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हुआ है। रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को मतदान होगा या नहीं इस पर फैसला नहीं किया गया है। जिन आठ सीटों पर उपचुनाव होना है उसमें से दो पर समाजवादी पार्टी जीती थी। इसमें मल्हनी (जौनपुर) और स्वार (रामपुर) शामिल है। वहीं बाकी 6 सीटों पर बीजेपी जीती थी। इसमे टूंडला (फिरोजाबाद), बुलंदशहर, नौगावां सादात (अमरोहा), घाटमपुर (कानपुर सिटी), बांगरमऊ (उन्नाव), और देवरिया शामिल हैं।

गुजरात में आठ सीटों पर होगा उपचुनाव
यूपी की इन 8 सीटों में से 5 सीटें मौजूदा विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। इसमें 4 भाजपा के जबकि एक सपा के विधायक थे। दो सीटें विधायकों की सदस्यता खत्म होने के कारण खाली हुई हैं। इनमें से 1 भाजपा और 1 सपा की हैं। जबकि 1 सीट टूण्डला की सीट से विधायक एसपी बघेल के 2019 में सांसद बनने से ये सीट खाली हुई है। वहीं गुजरात में 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिनमें अब्दासा, लिम्बडी, मोरवी, धारी, करजन, डांग, करपाडा, गढाड सीट शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications