लोकसभा चुनाव के बाद BJP को लगा उपचुनाव में सबसे बड़ा झटका, जिन सीटों पर पहले था दबदबा, वहां अब कैसा रहा परिणाम

Bypoll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लगा सबसे बड़ा झटका लगा है। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनााव के नतीजों में इंडिया गठबंधन ने 10 सीटें जीत ली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में दो सीटें गई हैं। इतना ही नहीं, भाजपा उन सीटों पर भी हार गई, जहां पहले चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी।

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में 99 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने 13 विधानसभा सीटों में से उत्तराखंड की दो सीटें भी जीत लीं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट जीती, जहां उसने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को मैदान में उतारा था।

Bypoll Result 2024

इस बीच इंडिया ब्लॉक की सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के जालंधर पश्चिम से उम्मीदवार मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक मतों के अंतर से हराकर सीट जीत ली।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज और बागदा विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी ने मानिकतला और रानाघाट दक्षिण सहित दो अन्य विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त हासिल की थी। इन चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को हुए थे। दूसरी ओर, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता अन्नियुर शिवा तमिलनाडु के विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज कर ली है।

BJP जिन सीटों पर पहले जीती थी, वहां भी हार गई, देखें वो सीट कौन-कौन सी है?

पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट

2021 के विधानसभा चुनाव में रायगंज से भाजपा के कृष्णा कल्याणी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि 2024 के उपचुनाव में कृष्णा कल्याणी जीत रहे हैं। इस बार वो तृणमूल (TMC) उम्मीदवार हैं।

पश्चिम बंगाल की राणाघाट दक्षिण विधानसभा सीट

2021 के विधानसभा चुनाव में राणाघाट दक्षिण से भाजपा के मुकुट मणि अधिकारी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि 2024 के उपचुनाव में मुकुट मणि अधिकारी जीत रहे हैं। इस बार वो तृणमूल (TMC) उम्मीदवार हैं।

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। 2012 में यह नया विधानसभा क्षेत्र सामने आया था और 2012 में भाजपा के रविंद्र रवि जीते थे। हालांकि 2017 और 2022 में भी होशियार सिंह को जीत मिले थे। ये निर्दलीय उम्मीदवार थे। हालांकि इस सीट पर अब कांग्रेस की उम्मीदवार कमलेश ठाकुर जीती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+