मुंबई की सड़कों पर दिखा फिल्मी सीन, बिजनेसमैन ने ऑटो में चोरों का पीछा कर वापस लिया अपना बैग

मुंबई में एक बिजनेसमैन ने चोर का पीछा कर चोरी हुए अपने 5 लाख रुपये बचाए। गुरुवार को बोरीवली में दो लोगों ने ट्रैफिक सिग्नल से एक बिजनेसमैन की गाड़ी से बैग उड़ा लिया, जिसमें 5 लाख रुपये थे। इसके बाद बिजनेसमैन ने खुद उन लोगों का पीछा किया और फिर पुलिस की मदद से अपने पैसे चोरों से वापस लिए।

Mumbai

मुंबई। मुंबई में एक बिजनेसमैन ने चोर का पीछा कर चोरी हुए अपने 5 लाख रुपये बचाए। गुरुवार को बोरीवली में दो लोगों ने ट्रैफिक सिग्नल से एक बिजनेसमैन की गाड़ी से बैग उड़ा लिया, जिसमें 5 लाख रुपये थे। इसके बाद बिजनेसमैन ने खुद उन लोगों का पीछा किया और फिर पुलिस की मदद से अपने पैसे चोरों से वापस लिए। घटना गुरुवार को बोरीवली में सुबह के वक्त हुई।

मुंबई की सड़क पर दिखा फिल्मी दृश्य

मुंबई की सड़क पर दिखा फिल्मी दृश्य

मुंबई का बोरीवली गुरुवार सुबह किसी फिल्म का सीन बन गया था। चोर एक बिजनेसमैन का बैग लेकर भाग रहा था और उसे पकड़ने के लिए पीछे-पीछे खुद बिजनेसमैन। फिर थोड़ी ही देर में इस सीन में पुलिक की भी एंट्री हो गई। गुरुवार को बोरीवली में दो लोगों ने एक बिजनेसमैन का बैग उठा लिया जिसमें लाखों रुपये थे। सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे बिजनेसमैन किरण मकवाना पश्चिमी बोरीवली की आरएम भट्ट सड़क पर अपनी गाड़ी में थे जब दो लोगों ने आकर खिड़की पर खटकाया।

दो व्यक्ति उड़ा ले गए 5 लाख नगद से भरा बैग

दो व्यक्ति उड़ा ले गए 5 लाख नगद से भरा बैग

इसके बाद एक व्यक्ति उनसे बातचीत करने लगा और दूसरा उनका बैग उठाकर भाग गया। इसके बाद मकवाना अपनी गाड़ी से निकले और दोनों का पीछा करने लगे। कुछ दूरी के बाद चोरों ने ऑटो रिक्शा ले लिया ताकी मकवाना उनका पीछा करना बंद कर दें, लेकिन मकवाना ने हार नहीं मानी। उन्होंने भी एक ऑटो लिया और उनका पीछा करने लग गए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पास में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस भी ऑटो में चोरों की पीछा करने लगी।

बिजनेसमैन ने पीछा कर चोरों को पकड़ा

बिजनेसमैन ने पीछा कर चोरों को पकड़ा

कुछ दूरी बाद चोर मकवाना की पकड़ में आ गए और वहां मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अपना बैग मिल गया। पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दूसरा भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यासिन धोबी के रूप में हुई है और वो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि धोबी एक गैंग का मेंबर है जो भीड़भाड़ वाली जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं। मामले की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+