Lockdown-4: दिल्ली में शुरू होगी बस-टैक्सी और ऑटो सेवा, लेकिन इन शर्तों के साथ

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया। इस चरण में केंद्र सरकार ने राज्यों को लॉकडाउन संबंधित कई अधिकार दिए हैं। जिसके बाद सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली के लिए लॉकडाउन की नई गाइलडाइन जारी की। इस दौरान राजधानी दिल्ली में कैब, टैक्सी, बस सर्विस को शुरू करने की इजाजत दे दी गई है, लेकिन इसके लिए सरकार ने कई शर्तें रखी हैं। जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।

Recommended Video

    Lockdown 4.0 : Arvind Kejriwal ने Delhi में Public Transport को दी मजूंरी | Covid-19| वनइंडिया हिंदी
    बस में रहेंगे सिर्फ 20 यात्री

    बस में रहेंगे सिर्फ 20 यात्री

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन के चौथे चरण में बसों को चलाने की इजाजत दे दी है, लेकिन इसके लिए कई शर्तें रखी गई हैं। अब बसों में सिर्फ 20 यात्री ही एक बार में यात्रा कर सकेंगे। सभी यात्रियों की बस में चढ़ने से पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान बस डिपो ये सुनिश्चित करेगा कि बस में यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। बस अड्डे या स्टाप पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का नियम लागू होगा। बस में यात्रा करने वाले हर शख्स को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सीएम केजरीवाल ने साफ किया कि परिवहन विभाग के अधिकारी जो भी निर्देश देंगे, उसको मानना पड़ेगा।

    टैक्सी-ऑटो को भी इजाजत

    टैक्सी-ऑटो को भी इजाजत

    दिल्ली में लॉकडाउन के चौथे चरण में ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, साइकिल रिक्शा के संचालन की अनुमति दे दी गई है। सीएम केजरीवाल के मुताबिक ड्राइवर सिर्फ एक यात्री को बैठा सकता है। वहीं बाइक पर सिर्फ एक सवारी को अनुमति दी जाएगी। साथ ही कार पुलिंग और कार शेयरिंग पर पूरी तरह से रोक बरकरार है। वहीं टैक्सी में दो लोगों को ले जाने की अनुमति है। मैक्सी कैब (बड़े वाहन) में पांच लोग यात्रा कर सकेंगे। सीएम केजरीवाल के मुताबिक कंटेंनमेंट जोन में सख्ती बरकरार रहेगी। वहां पर टैक्सी, ऑटो, बस आदि को अनुमित नहीं दी जाएगी।

    दिल्ली में मरीजों की संख्या 10 हजार के पार

    सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तक देश में 96 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3,044 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। राजधानी दिल्ली भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर अब तक 10,054 मामले सामने आए हैं। इसमें से 160 लोगों की मौत हुई है, जबकि 4,485 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिस वजह से अब राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 5,409 ही है। दिल्ली सरकार कंटेनमेंट और हॉटस्पॉट वाले इलाकों में काफी सख्ती बरत रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+