एयरपोर्ट पर नहीं आई बस तो पैदल ही चल दिए SpiceJet के यात्री, DGCA ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली, 07 अगस्त। हैदराबाद से दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi airport) पहुंचे स्पाइसजेट के विमान (Spicejet Hyderabad-Delhi Flight) से उतरे यात्रियों को बस की सुविधा मिलने में देरी हुई तो वे वहां से पैदल ही निकलने लगे। मामला सामने आने के बाद विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना को संज्ञान में लिया और जांच के आदेश दिए हैं। विमानन कंपनी स्पाइजेट की इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।
Recommended Video

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के यात्रियों को बस की सुविधा मिलने में देरी हुई। न्यूज एजेंसी पीटीआई को सूत्रों से मिले इनपुट के मुताबिक करीब 45 मिनट तक यात्रियों को एयरवलाइंस से टर्मिनल तक ले जाने वाली बस नहीं पहुंची। काफी देर इंतजार के बाद स्पाइसजेट के यात्री एयरपोर्ट के टरमैक से पदल की चलकर जाने लगे। मामले में विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) जांच कर रहा है।
वहीं स्पाइसजेट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बसों के आने में थोड़ी देरी हुई थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल भवन तक ले जाया गया। उन यात्रियों को भी बसों द्वारा ही टर्मिनल तक पहुंचाया गया जो एयरपोर्ट की सड़क पर पैदल चल रहे थे। बता दें कि एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र की सड़क पर चलने की अनुमति नहीं होती। एयरपोर्ट से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस की सुविधा दी जाती है। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जाता है। एयरपोर्ट में रनवे की सड़क केवल वाहनों के लिए प्रयोग की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications