ओडिशा: बस में बिजली का करंट आने से 6 यात्रियों की मौत, 25 घायल
ढेंकनाल (ओडिशा): ओडिशा में एक बस बिजली के करंट की चपेट में आ गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में 6 की मौत, 25 घायल
ओडिशा के ढेंकनाल में बड़ा हादसा हुआ जब एक बस में बिजली का करंट आने से 6 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
आखिर बस में बिजली का करंट कैसे आया इसका पता नहीं चला है। लेकिन इस हादसे में 6 लोगों की जान जाने के तुरंत बाद सरकार हरकत में आ गई है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications