जम्‍मू से श्रीनगर लौट रही बस 40 फुट ऊंचाई से खाई में गिरी, 17 की दर्दनाक मौत, 40 घायल

श्रीनगर। सुबह-सुबह कोई इतनी बड़ी बस दुर्घटना हो जाएगी ये किसी ने सोचा भी नहीं रहा होगा। रामबन जिले में सुबह-सुबह जम्मू से श्रीनगर की ओर लौट रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने के कारण करीब 40 फुट की ऊंचाई से खाई में गिर में गई। इस दुर्घटना में मौके पर 17 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 35 से ज्‍यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी जो चालक की कथित लापरवाही के चलते तडके करीब ढ़ाई बजे दिगदोल इलाके में सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। सूत्रों ने बताया कि हादसे में छह महिलाओं और एक बच्चे सहित 17 लोगों की मौत हो गई तथा 35 अन्य घायल हो गए। घायलों में 17 की हालत गंभीर बताई जाती है। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस उपाधीक्षक एस बाली के नेतृत्व में सेना, पुलिस त्वरित कार्रवाई दल और सीआरपीएफ ने राहत एवं बचाव अभियान शुरु कर दिया और खाई से शवों को निकाला।

17 की मौत, 34 घायल

17 की मौत, 34 घायल

जम्‍मू-श्रीनगर हाईवे पर एक यात्री बस इस तरह दुर्घटनाग्रस्‍त हुई कि मौके पर ही 17 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए।

छह महिलाओं और एक बच्चा की मौत

छह महिलाओं और एक बच्चा की मौत

अधिकारियों ने एक हेलीकॉप्टर को बचाव अभियान में लगाया और गंभीर रुप से घायल 17 लोगों को जम्मू के जीएमसी अस्पताल पहुंचाया।

राष्‍ट्रीय मार्ग पर बिखरे पत्‍थर

राष्‍ट्रीय मार्ग पर बिखरे पत्‍थर

बस में कुछ पर्यटक, एक भर्ती में शामिल होने पुंछ से कश्मीर घाटी जा रहे छात्रों का एक समूह और गुजरात एवं पंजाब से ताल्लुक रखने वाले कुछ मजदूर सवार थे।

 हादसा चालक की लापरवाही से हुआ

हादसा चालक की लापरवाही से हुआ

उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद जितेंद्र सिंह ने हादसे और लोगों की मौत पर दुख जताया।

लहूलुहान हुए यात्री

लहूलुहान हुए यात्री

बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी जो चालक की कथित लापरवाही के चलते तडके करीब ढ़ाई बजे दिगदोल इलाके में सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+