आत्म सम्मान को ठेस पहुंची लिखकर छोड़ी पर्ची और चलती बस से कूद गया कंडक्टर

मंगलोर। कर्नाटक के मंगलोर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो आपको चौंका के रख देगी। रविवार को मंगलोर में केएसआईटीसी की एक बस के कंडक्टर ने एक महिला से टिकट के पैसों को लेकर झगड़ा होने के बाद चलती बस से छलांग लगा दी। उसने उस समय छलांग लगाई जब बस कुमाराधारा नदी से गुजर रही थी।

ksrtc

इस बस कंडक्टर का नाम देवदास शेट्टी है, जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। नदी में छलांग लगाने के बाद से अब तक कंडक्टर का कोई पता नहीं चल सका है। फिलहाल देवदास को ढूंढ़ने का काम जारी है।

दरअसल, रविवार को केएसआरटीसी की बस में एक महिला सुब्रमण्या से मंगलोर जाने के लिए चढ़ी। महिला ने कंडक्टर को टिकट के पैसे दिए। रामकुंज के समीप पहुंचने के बाद महिला का कंडक्टर से झगड़ा हो गया।

कंडक्टर का कहना था कि महिला ने 100 रुपए दिए हैं, जबकि महिला का कहना था कि उसने कंडक्टर को 500 रुपए का नोट दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी।

महिला ने राजकुंज में ही बस रुकवाई और उतर कर अपने भाइयों को बुला लिया। भाइयों ने बस को पुलिस थाने ले जाने के लिए कहा। इसके बाद ड्राइवर बस को पुलिस थाने ले गया।

जब पुलिस स्टेशन पर जांच की गई तो पाया गया कि टिकट के हिसाब से कंडक्टर के बैग में 500 रुपए अधिक थे। इसके बाद बस के कंडक्टर ने महिला से माफी भी मांगी।

इसके बाद जब बस कुमारधारा पुल से गुजर रही थी तो शेट्टी ने पीछे का दरवाजा खोला और चलती बस से ही नदी में छलांग लगा दी। जब पुलिस ने कंडक्टर का बैग चेक किया तो उसमें एक छोटी सी पर्ची मिली।

उस पर्ची में लिखा था कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनसे अपनी आत्म सम्मान खो दिया है और अब वह जीना नहीं चाहता है। बस ड्राइवर ने इसकी रिपोर्ट सुब्रमण्या पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है। पुलिस के अनुसार अभी तक कंडक्टर का कोई पता नहीं चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+