Delhi News: दिल्ली में बस हादसों पर लगेगी लगाम, सरकार ऐसे करेगी चालकों की पहचान
Delhi News: दिल्ली सरकार अपने बस डिपो में चालकों द्वारा एक दिन में कई शिफ्ट में काम करने की समस्या को रोकने के लिए बायोमेट्रिक फेसियल रिकग्निशन सिस्टम खरीद रही है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। यह कदम दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर बसों से जुड़े हादसों के बाद एहतियाती उपायों के तहत उठाया जा रहा है।
परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ मामलों में चालकों द्वारा एक ही दिन में कई शिफ्टों में काम करने और एक से अधिक ऑपरेटर के साथ काम करने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे चालकों में थकावट होती है। दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। इसे रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। कुछ मामलों में यह भी देखा गया कि चालक गाड़ी चलाते समय सो गए। जिससे दुर्घटनाएं हुईं।

अधिकारी ने बताया कि बस डिपो पर चालकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक फेसियल रिकग्निशन सिस्टम लगाए जाएंगे। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे एक दिन में एक से अधिक शिफ्ट में काम न करें। चालकों को एक ही ऑपरेटर के साथ काम करना होगा और इन सिस्टम के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। हम जल्द ही इन सिस्टम को स्थापित करेंगे।
अप्रैल में एक घटना के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसमें एक बस चालक को गाड़ी चलाते समय सोते हुए दिखाया गया था और उसी बस का हादसा हो गया था। जुलाई में शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक डीटीसी बस ने एक खंभे को टक्कर मार दी थी। जिससे एक महिला की मौत हो गई थी और 34 लोग घायल हो गए थे। यह हादसा ऑटो रिक्शा के बस से टकराने के कारण हुआ था। जिससे ऑटो में सवार लोग भी घायल हो गए थे।
पिछले महीने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा था कि हाल के घटनाक्रमों ने इस बात की चिंता पैदा की है कि कुछ चालक एक ही दिन में कई शिफ्टों में काम कर रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि आधार-आधारित ड्यूटी आवंटन लागू किया जाएगा। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि किसी भी चालक को दोहरी ड्यूटी न सौंपी जाए। सभी डिपो में बायोमेट्रिक फेसियल रिकग्निशन सिस्टम लगाए जाएंगे। ताकि चालकों की कई शिफ्टों में काम करने की निगरानी हो सके।
मंत्री गहलोत ने यह भी कहा कि यदि किसी डिपो में दोहरी ड्यूटी की शिकायतें मिलती हैं तो डिपो प्रबंधकों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications