बुरहान के पिता का दावा, मौत के बाद श्रीश्री ने जताई थी संवेदना!

श्रीनगर। रविवार को सोशल मीडिया पर आध्‍यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर और कश्‍मीर में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहानी वानी के पिता मुजफ्फर वानी की फोटो वायरल हुई। लोग हैरान थे कि आखिर एक आतंकी के पिता
मुजफ्फर वानी ने रविशंकर से क्‍यों मुलाकात की होगी। वानी ने जब श्रीश्री से मुलाकात की तो वही बात कही जो पिछले एक माह से मीडिया के सामने कहते आ रहे हैं।

sri-sri-ravishankar-burhan-wani-father-meeting.jpg

हमें चाहिए भारत से आजादी

वानी बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लीविंग के आश्रम में किसी इलाज के लिए वहां मौजूद थे और इसी दौरान उन्‍होंने श्रीश्री से मुलाकात की।

त्राल पहुंचकर मुजफ्फर वानी ने मीडिया को बताया कि उन्‍होंने श्रीश्री से कह दिया है कि कश्‍मीर के हर नागरिक को भारत से आजादी चाहिए।

उन्‍होंने श्रीश्री को यह भी याद दिलाया कि यह वह वादा है जिसे जवाहर लाल नेहरु ने किया था और इसे अब पूरा करने का समय आ गया है।

सीरिया से बदतर कश्‍मीर के हालात

वानी ने यह भी कहा कि श्रीश्री से मुलाकात के समय उन्‍हें सीरिया में जारी वॉर का वीडियो भी दिखाया गया। इस पर उन्‍होंने श्रीश्री को बताया कि कश्‍मीर के हालात से सीरिया से कहीं ज्‍यादा बदतर हैं। उनके पास अगर कश्‍मीर का वीडियो होता तो वह भी उन्‍हें सीरिया जैसा वीडियो दिखा सकते थे।

श्रीश्री ने जताया वानी की मौत पर दुख!

वानी ने दावा किया कि जब उनके बेटे को एनकाउंटर में मारा गया था तो उन्‍हें श्रीश्री की ओर से फोन आया। इस फोन कॉल में श्रीश्री ने वानी की मौत पर अपनी संवेदनाएं जाहिर की थीं।

वानी ने यह भी कहा कि श्रीश्री ने उस समय उनसे मुलाकात की इच्‍छा जताई थी और तब सीनियर वानी ने कहा था कि वह उनके आश्रम आना चाहते हैं। दो दिनों तक कश्‍मीर में रुकने के दौरान वानी ने श्रीश्री के साथ कश्‍मीर के हालातों पर बात की।

यासिन मलिक और गिलानी ने भारत करे बात

केंद्र सरकार के पैरोकार समझे जाने वाले श्रीश्री को मुजफ्फर वानी ने अपील की है कि भारत को कश्‍मीर मुद्दे पर बात करनी चाहिए। भारत कश्‍मीर के प्रतिनिधियों से बात करे।

वानी ने प्रतिनिधि के तौर पर हाफिज सईद से मुलाकात करने वाले यासीन मलिक का नाम लिया, भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले सैयद अली शाह गिलानी के अलावा शब्‍बीर शाह और मीरवाइज उमर फारूक का नाम लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+