नेपाली युवक का दावा, 'मैंने बनाया बुली बाई ऐप, मैं हूं असली मास्टरमाइंड... गिरफ्तार लड़की है बेकसूर'
नेपाली युवक का दावा, 'मैंने बनाया बुली बाई ऐप, मैं हूं असली मास्टरमाइंड... गिरफ्तार लड़की है बेकसूर'
मुंबई, 06 दिसंबर: बुली बाई ऐप मामले पर महाराष्ट्र पुलिस की ओर की गई कार्रवाई पर एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कथित तौर पर नेपाल के एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर ये दावा किया है कि उसने बुली बाई ऐप को बनाया है और वही उसका संचालक है। बुधवार (05 जनवरी) को नेपाली शख्स ने दावा किया कि वह बुल्ली बाई ऐप के पीछे असली निर्माता और मास्टरमाइंड है। यूजर ने मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की भी आलोचना की और कहा कि पुलिस को 'निर्दोष' युवाओं को निशाना बनाना बंद कर देना चाहिए वरना बुल्ली बाई 2.0 हो जाएगी।

'हिम्मत है तो मुंबई पुलिस मुझे गिरफ्तार करके दिखाए...'
कथित तौर पर नेपाल के रहने वाले शख्स ने वास्तविक उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और स्रोत कोड साझा करने की पेशकश की है, जिसका उपयोग बुली बाई ऐप बनाने के लिए किया गया था और एक संग्रह लिंक भी प्रकाशित किया था। @giyu44 हैंडल से जाने वाले यूजर ने एक में कहा, "आपने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अगर मुंबई पुलिस में हिम्मत है तो वह मुझे गिरफ्तार करके दिखाए।''
Recommended Video

'अगर मेरी फ्लाइट टिकट कटवा दो तो मैं सेरेंडर कर दूंगा...'
इस शख्स ने दावा किया, '"जब यह गड़बड़ी शुरू हुई तो मुझे यह भी पता नहीं था कि इससे क्या हो सकता है, इसलिए मैं अपने दोस्तों के अकाउंट का इस्तेमाल करता हूं। विशाल और वह श्वेता सिंह लड़की दोनों, मैं उनके अकाउंट का उपयोग करता हूं.. उन्हें यह भी नहीं पता था कि मैं क्या करने जा रहा हूं। अब वे मुझे गिरफ्तार कर चुके हैं.. बेझिझक मुझे कमेंट में गाली दें।'' बाद के एक ट्वीट में यूजर ने कहा, 'अगर कोई मेरी फ्लाइट से यात्रा की व्यवस्था करता है तो मैं व्यक्तिगत रूप से सरेंडर कर दूंगा।'

मुंबई पुलिस ने कहा- हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं...
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वे @giyu44 हैंडल के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उसके दावों की पुष्टि की जा सके। बता दें कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड की रहने वाली 18 साल की श्वेता सिंह को इस पूरे मामले का पुलिस ने मास्टरमाइंड बताया है। उसके 20 वर्षीय दोस्त मयंक रावत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह भी उत्तराखंड का रहने वाला है। 21 वर्षीय विशाल कुमार झा को सोमवार को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया और एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

जानिए क्या है ये बुली बाई ऐप का मामला?
बुली बाई ऐप के बारे में सबसे पहले 1 जनवरी 2022 को सुना गया था। इस ऐप पर आरोपियों ने कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बुली बाई ऐप पर नीलामी के लिए पोस्ट किया था। इस ऐप पर खासकर उन महिलाओं को टारगेट किया जा रहा था, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। सुल्ली डील्स ऐप की तरह बुली बाई ऐप को भी गिटहब पर बनाया गया था। लेकिन इसको ब्लॉक कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications