बुलेट ट्रेन परियोजना नोटबंदी जैसा कदम, हर चीज हो जाएगी खत्म: चिदंबरम

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत कर दी है। साल 2022 तक देश को पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी। जापान की मदद से अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन के परिचालन के लिए काम शुरु किया जा चुका है, लेकिन विपक्षी पार्टी कांग्रेस इसे गलत फैसला बता रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार के बुलेट ट्रेन परियोजना की आलोचना की और इसे एक असफल कदम बताया।

 Bullet train project will be demonetisation-like move: P Chidambaram

चिंदबरम ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना नोटबंदी जैसा कदम होगा जिससे हर चीज खत्म हो जाएगी। चिंदबरम ने बुलेट ट्रेन के बजाए रेलवे सुरक्षा को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को बुलेट ट्रेन के बजाए रेलवे की सुरक्षा पर जोर लेना चाहिए। दरअसल चिंदबरम ने मुंबई के उपनगर रेलवे स्टेशनों पर और एलफिन्सटन को जोड़ने वाले एक फुटओवर ब्रिज पर मचे भगदड़ को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे थे। इस भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे पर उन्होंने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना आम जनता के लिए नहीं बल्कि ताकतवर और रसूखदार लोगों के लिए बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को बुलेट ट्रेन के बजाय रेलवे सुरक्षा सुनिश्चित करने पर खर्च करना चाहिए।चिंदबरम ने इसे नोटबंदी जैसा असफल कदम बताया और कहा कि बुलेट ट्रेन सुरक्षा सहित हर चीज को यह खत्म कर देगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+