मतदाताओं को परोसने के लिए लाई जा रही 52 लाख रुपए की अवैध शराब बुलंदशहर में पकड़ी गई

नई दिल्‍ली। बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान मतदाताओं को परोसने के लिए लाई जा रही 52 लाख की शराब बरामद कर 2 माफियाओं को गिरफ्तार किया। शराब डंपर में लकड़ियों के नीचे छुपा कर लाई जा रही थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों पुलिस वांछित और वाहनों की तलाशी के लिए चेकिंग अभियान चला रही है। रविवार सुबह नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे पुलिस फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।

मतदाताओं को परोसने के लिए लाई जा रही 52 लाख रुपए की अवैध शराब बुलंदशहर में पकड़ी गई

इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि डंपर में तस्करी कर हरियाणा से अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नुमाइश फ्लाईओवर के नीचे वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। इसी दौरान पुलिस ने एक डंपर को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार शराब माफिया डंपर को लेकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर शिकारपुर बायपास पर डंपर को रोक लिया और उसमें सवार दूसरा माफियाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

डंपर की तलाशी के दौरान पुलिस को 578 अंग्रेजी शराब की पेटी मिली, जिन्हें शराब माफियाओं ने लकड़ियों के नीचे छुपा रखा था। पुलिस ने पकड़े गए शराब माफियाओं के नाम चमकौर सिंह व नरेंद्र सिंह गिल निवासी लुधियाना पंजाब बताया है। जिनसे पुलिस अन्य शराब माफियाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 52 लाख बताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+