मुंबई के कमाठीपुरा में गिरा तीन मंजिला इमारत, 6 मरे
मुंबई। मुंबई में एक भयंकर हादसा हो गया है। यहां के ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास कमाठीपुरा में तीन मंजिला इमारत गिरने से इसमें दबकर 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। यूपी में 2600 इमारतें कभी भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग के नीचे और लोग भी दबे हो सकते हैं। बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के भीड़भाड़ वाले ग्रांट रोड के कमाठीपुरा इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत दोपहर लगभग दो बजे ढह गई। मौके पर राहत बचाव के लिए दमकल की 5 गाड़ियां रवाना हो गई हैं। हालांकि इमरात के गिरने की वजह का पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि जो बिल्डिंग गिरी है, उसके निचले फ्लोर पर बियर बार और एक फैक्ट्री चलती थी। लोकल लोगों का दावा है कि बिल्डिंग के पास ही कंस्ट्रक्शन हो रहा था। बीएमसी ने बिल्डिंग को खाली नहीं कराया। उसकी नींव कमजोर हो गई और हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications