मुंबई में 4 मंजिला इमारत गिरने से 1 शख्स की मौत और 3 लोग घायल, करीब 7-8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई। मुंबई के पास भिवंडी में एक भीषण हादसा हो गया। भिवंडी में एक 4 मंजिला इमारत गिर गई है। इसकी वजह से एक शख्स की मौत भी हो गई है। इमारत गिरने की वजह से कई लोग इसके मलबे की चपेट में आ गए। इस हादसे में अभी तक 7 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों की मदद को लिए बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। मलबे में भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसी के चलते जल्द से जल्द मलबे को हटाने की कोशिश की जा रही है। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।

शुक्रवार सुबह 8.30 बजे के करीब यह इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस इमारत के मलबे के नीचे 7 से 8 लोगों के फंसे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। बस्ती में जाने वाली सड़क काफी संकरी होने के वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।
भिवंडी में पहले भी हो चुका है हादसा
भिवंडी बाजार में इससे पहले 31 अगस्त को भी एक बड़ा हादसा हुआ था। हादसे में एक 6 मंजिला इमारत गिर गई थी, जिसकी वजह से करीब 34 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह इमारत करीब 117 साल पुरानी थी, जिसका नाम हुसैनी इमारत था। यह इमारत सुबह के समय करीब 8.15 पर गिरी थी। आपको बता दें कि हुसैनी इमारत में ही छोटे बच्चों का प्ले स्कूल भी था, जो करीब 10 बजे से शुरू होता था। अगर यह हादसा 2 घंटे बाद हुआ होता तो हादसे में बहुत से मासूम बच्चे भी मारे जाते। इतना ही नहीं, 25 जुलाई को मुंबई के घाटकोपर में भी एक इमारत गिरी थी, जिसमें करीब 17 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications