पुणे: मुड़वा में गिरी बिल्डिंग, आठ लोगों को बचाया, कई के दबे होने की आशंका
पुणे। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो बिल्डिंग के गिरने के हादसे को लोग अभी तक भूल भी नहीं पाए थे, कि महाराष्ट्र के पुणे में एक बिल्डिंग गिरने की सूचना है। बताया जाता है कि मुंडवा में केशवनगर के पास एक बिल्डिंग गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों को बचा लिया गया है, जबकि अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इस हादसे में अभी तक आठ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
बता दें कि इमारत 30 साल पुरानी है। जर्जर हो जाने के बाद इसे गिराने के लिए पुणे महनगरपालिका ने नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद दो परिवार इसमें रह रहे थे। घायलों को पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।