'कृषि सुधारों का सबसे बड़ा लाभ 10 करोड़ छोटे किसानों को',पढ़िए राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें

नई दिल्ली। बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने बजट से पहले अपने अभिभाषण में सरकार के कामकाज को गिनाते हुए भविष्य की योजना को लेकर बात कही। राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना महामारी के इस समय में जब दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति इससे प्रभावित हुआ तो आज भारत इस लड़ाई में काफी सशक्त रहा। मुझे संतोष है कि सरकार के द्वारा उठाए गए कदम से कोरोना से लड़ने में हमे बड़ी सफलता मिली है। जब हम बीते एक साल को याद करते हैं तो एक ओर नागरिकों के जीवन की सुरक्षा की चुनौती थी तो दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था की भी चुनौती थी। मेरी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि लोग भूखे नहीं रहे। 80 करोड़ लोगों को अनाज 8 महीने के लिए मुहैया कराया गया। सरकार ने वन नेशन, वन राशन कार्ड के साथ ही उन्हें अनाज मुहैया कराया और उनके लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलवाई। मेरी सरकार ने छह राज्यों में गरीब रोजगार कल्याण अभियान चलाया, जिसके माध्यम से 50 करोड़ रोजगार पैदा हुए। पटरी दुकानदारों के लिए स्वनिधि योजना शुरू की। गरीब महिलाओं के खाते में 21 हजार करोड़ रुपए जनधन खाते में दिए। 14 करोड़ लोगों को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिए गए।

Recommended Video

      Parliament Budget Session 2021 : President Ramnath Kovind के अभिभाषण की जानिए बातें | वनइंडिया हिंदी
      president

      सरकार ने व्यापक विमर्श के बाद तीन कृषि कानून बनाए हैं, इन कृषि सुधारों का सबसे बड़ा लाभ 10 करोड़ छोटे किसानों को तुरंत इसका लाभ मिलना शुरू हुआ। समय-समय पर देश के अलग-अलग दलों ने इन बिलों का समर्थन किया था। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट ने इन कानूनों को कुछ समय के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है, मेरी सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेगी। मेरी सरकार इन कानूनों के लिए फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करेगी। 26 जनवरी को जिस तरह से तिरंगे का अपमान हुआ वह सही नहीं था। इन तीनों कानूनों से पहले किसानों को जो अधिकार थे उन्हें कम नहीं किया गया है बल्कि इन कृषि सुधारों से किसानों को नए अधिकार दिए गए हैं।

      राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें

      • दिव्यांग जनों की मुश्किलों को कम करने के लिए हजारों इमारतों और रेलवे की सुगम बनाया गया है।
      • आयुष्मान भारत योजना के तहत 24000 अस्पतालों में सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। गरीबों को 7000 सेंटर पर बहुत ही कम कीमत पर दवा दी जा रही है
      • महिला को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन स्टॉप सेंटर, फास्ट ट्रैक कोर्ट आदि पर तेजी से काम किया गया है।
      • प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 6.42 लाख किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया
      • 1.25 लाख किलोमीटर रास्तों को भी अपग्रेड किया जाएगा
      • हर गांव में बिजली पहुंचाने के बाद 6 लाख गांवों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का अभियान चल रहा है
      • दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत देश में 7 करोड़ महिलाएं एनजीओ से जुड़ी हैं
      • 3.40 लाख करोड़ रुपए का ऋण महिलाओं को दिया गया है।
      • सरकार 1 रुपए में सुविधा सैनिटरी नैपकिन देने की योजना चला रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+